फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The shared experience of flying officer in Taxila tender

तक्षशिला में फ्लाइंग ऑफीसर कोमल ने बांटे अनुभव

Tue, 29 Dec 2015 08:43 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 29 Dec 2015 08:43 PM IST
विज्ञापन
The shared experience of flying officer in Taxila tender
 जिले की पहली महिला फ्लाइंग ऑफीसर बनी कोमल पाहूजा ने मंगलवार को तक्षशिला पब्लिक स्कूल में अनुभव बांटे। इस दौरान कोमल ने प्रोजेक्टर के माध्यम से एअरफोर्स में भर्ती से लेकर प्रशिक्षण काल की वीडियोग्राफी दिखाकर छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोमल पाहूजा ने तक्षशिला पब्लिक स्कूल से ही 12वीं की परीक्षा कॉमर्स से उत्तीर्ण की थी। एअरफोर्स में फ्लाइंग ऑफीसर बनने के बाद कोमल पहली बार अपने घर आई हुई हैं। अमर उजाला में उनकी सफलता की खबर छपने पर स्कूल के निदेशक अरुण खंडेलवाल और प्रबंधक राज कुमार खंडेलवाल ने मंगलवार को कॉलेज की पूर्व छात्रा कोमल को आमंत्रित कर उसको सम्मानित किया। इस बीच कोमल ने छात्र-छात्राओं के बीच अपने अनुभव बांटते हुए सभी को आर्मी में भर्ती के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कोमल, तक्षशिला स्कूल से वर्ष 2011 में 12वीं से पासआउट हैं। कॉलेज में छात्र-छात्राओं के बीच कोमल ने अपनी सफलता का श्रेय मम्मी शशि पाहूजा, पापा मोहिंदर पाल पाहूजा के साथ गुरुजनों को दिया। उसने कहा कि डॉक्टर, इंजीनियर के अलावा डिफेंस सर्विसेज के माध्यम से देश सेवा करना सबसे अच्छा रास्ता है। इस अवसर पर कक्षा 11 और 12 के छात्र-छात्राओं को प्रोजक्टर के माध्यम से ट्रेनिंग की वीडियोग्राफी भी दिखाई गई। अमित कश्यप के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य उज्ज्वला सिन्हा ने कोमल पाहूजा की कामयाबी की कामना की।   
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed