{"_id":"7d0bbcd470e56817c267c25dd79689ce","slug":"the-second-phase-of-training-began-seminary-teachers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसा शिक्षकों के दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसा शिक्षकों के दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू
शाहजहांपुर।
Updated Mon, 08 Feb 2016 08:32 PM IST
विज्ञापन
अरबी फारसी मदारिस एसोसिएशन और वक्फ सईदिया कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आधुनिक मदरसा शिक्षकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का दूसरा चरण शुरू हो गया। दूसरे चरण में 55 मदरसों के लगभग 60 शिक्षक प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन
नूरी मरकज स्थित मदरसा बरकातुल उलूम में शुरू हुए प्रशिक्षण में एसोसिएशन अध्यक्ष इकबाल हुसैन उर्फ फूलमियां ने कहा कि बच्चों को नवीन विधि से शिक्षित करने की जानकारी सभी शिक्षकों को होनी चाहिए। वरिष्ठ शिक्षक सरताज अली ने शिक्षकों का आह्वान किया कि वे वैज्ञानिक विधि से बच्चों को शिक्षित करें। ताकि उन्हें जरूरत के हिसाब से उचित जानकारी दी जा सके। शिक्षक प्रेमपाल गंगवार, प्रमोद कुमार ने गणित और सीमा अहूजा, मोहम्मद आसिफ और जुबैर आलम ने सामाजिक सरोकारों संबंधी जानकारी दी।
विज्ञापन
राशिद हुसैन के संचालन में चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में नूरी मरकज के अध्यक्ष हाजी इम्तियाज अली, इजहार हसन, जहूर अहमद, नौशाद, मोअज्जम अली, परवेेज अहमद, अब्दुल कादिर, शकीला एजाज, शगुफ्ता यूनुस, नुसरत, तमहीद, सुल्ताना बी, तराना, कहकशां, मोहम्मद सरताज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन