{"_id":"992923117645f019895c9c081bc7037f","slug":"the-second-day-of-counseling-saw-rows-of-shicshamitron-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी काउंसिलिंग को लगीं शिक्षामित्रों की कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी काउंसिलिंग को लगीं शिक्षामित्रों की कतारें
शाहजहांपुर
Updated Mon, 20 Apr 2015 08:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। शिक्षामित्रों के शिक्षक बनने की प्रक्रिया दूसरे दिन भी जारी रही। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में सोमवार को नगर क्षेत्र के अलावा भावलखेड़ा, ददरौल और कांट के शिक्षामित्रों ने काउंसिलिंग कराई।
डायट प्राचार्य गजराज सिंह यादव की उपस्थिति में लगभग 550 महिला-पुरुष शिक्षामित्रों ने अपने मूल शैक्षिक अभिलेख एवं अन्य जरूरी पत्राजात की फाइल जमा की। चिलचिलाती धूप में दूसरे दिन भी शिक्षामित्रों को घंटों लाइन में लगकर अपनी बारी की प्रतीक्षा करनी पड़ी। काउंसिलिंग में बीएसए केे प्रतिनिधि के रूप में सुरेश पाल, राजेश चतुर्वेदी, अनुज सक्सेना, भगवान राव, राजेश कुमार, मनोज बोस, अविनाश दीक्षित, सुरेश कुमार समेत स्टाफ के अन्य सदस्यों का योगदान रहा।
काउंसिलिंग के लिए प्रत्येक विकास खंड के दो-दो स्टाल लगाए गए, ताकि शिक्षामित्राें को अधिक प्रतीक्षा न करनी पड़े। साथियों की समस्याओं का समाधान तथा अन्य व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए प्राथमिक शिक्षामित्र संघ का समस्या निवारण कैंप दूसरे दिन भी सक्रिय रहा। जिलाध्यक्ष रत्नाकर दीक्षित के नेतृत्व में महामंत्री रामपूत पाल, रुचि रानी, सुधा मिश्रा, आलोक वर्मा, विक्रांत मिश्रा, पुष्पेंद्र सिंह, बृजेश मिश्र, धर्मेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुबोध वर्मा आदि शिक्षामित्र पूरे दिन डायट में मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
आज इन ब्लाकों की होगी काउंसिलिंग
मंगलवार को तहसील जलालाबाद के अंतर्गत मिर्जापुर, कलान, कांट आदि विकास खंडों के शिक्षामित्रों की काउंसिलिंग होनी है। शेष विकास खंडों की काउंसिलिंग बुधवार को होगी।