फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The salary of two thousand workers Made millionaire in two years

दो हजार की पगार का मजदूर  दो साल में बना करोड़पति

Fri, 30 Sep 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Fri, 30 Sep 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
 दो हजार रुपये की पगार पर काम करने वाला मजदूर दो साल में करोड़पति बन गया। इस पूरे मामले में सरकारी जमीन के अलावा लाखों रुपये की टैक्स चोरी की गई है। शिकायत मिलने पर एडीएम ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

यह गोरखधंधा तहसील सदर के गांव बल्लिया का है। यहां के शंभू दयाल का आरोप है कि बिलंदापुर निवासी पप्पू मजदूर किस्म का मामूली नौकर है। दो साल पहले उसके पास करीब 16 बीघा जमीन खरीदी थी, जिसमें कुछ सरकारी जमीन नगर पंचायत क्षेत्र में चली गई।
विज्ञापन

आरोप है कि पप्पू ने बैनामा कृषि भूमि में कराकर स्टांप चोरी की है। अब उक्त जमीन की प्लाटिंग कर अवैध रूप से कालोनी बनाकर बेच रहा है, जिसका नक्शा आदि भी स्वीकृत नहीं कराया गया है। साथ ही करीब एक करोड़ की आय दो सालों में अर्जित की है, जिस पर कोई आयकर भी अदा नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित की मांग है कि कॉलोनी विकसित करने के मापदंडों को भी पप्पू ने पूरा नहीं किया है। साथ ही दो हजार की नौकरी करने वाले पप्पू के पास इतना पैसा कहां से आया, जिसका कोई रिकार्ड आयकर विभाग में नहीं है। पीड़ित की शिकायत पर एडीएम ने एसडीएम सदर रामजी मिश्रा को जांच के आदेश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed