फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   the prisoner escaped from dhaba

ढाबे के शौचालय से भाग गया पेशी पर गया बिजनौर का शातिर अपराधी

Thu, 25 Aug 2022 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
the prisoner escaped from dhaba
शाहजहांपुर। मंगलवार रात शाहजहांपुर में हरदोई बाईपास के ढाबे पर पुलिसकर्मियों के साथ खाना खाने को रुका शातिर बंदी आदित्य राणा शौचालय से फरार हो गया। उसे एक मामले में अदालत में पेशी के लिए लखनऊ से बिजनौर लाया गया था। लौटते वक्त वह ढाबे पर पुलिसकर्मियों के साथ रुका था। थाना आरसी मिशन में आदित्य राणा और चारों पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बिजनौर जिले के स्योहरा निवासी आदित्य राणा पर गंभीर धाराओं में 41 मुकदमे दर्ज हैं। वर्तमान में वह लखनऊ जेल में बंद था। मंगलवार को लखनऊ पुलिस लाइन के दरोगा दीपक कुमार, सिपाही रिंकू सिंह, अमित कुमार और कांस्टेबल चालक मनोज कुमार आदित्य राणा को लेकर अदालत में पेशी के लिए बिजनौर गए थे। वहां से लौटते समय रात हो गई थी। रात करीब दस बजे पुलिसकर्मी एक ढाबे पर खाना खाने को रुके थे। इस बीच आदित्य ने फ्रेश होने का बहाना किया और शौचालय चला गया। पुलिसकर्मी बातों में उलझ गए और इसी दौरान आदित्य शौचालय से फरार हो गया।
विज्ञापन

बदमाश के फरार होने से सन्न पुलिसकर्मी काफी देर तक उसे तलाश करते रहे। बाद में आरसी मिशन थाने में सूचना दी गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से उसे तलाश करने की कोशिश की पर उसका कोई सुराग नहीं लगा। अफसरों ने तलाश के लिए एसओजी समेत तीन पुलिस टीम को लगाया है। सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि चारों पुलिसकर्मियों समेत आदित्य राणा के खिलाफ आरसी मिशन थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। लखनऊ और बिजनौर की पुलिस को सूचित कर दिया गया है। आदित्य राणा की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed