{"_id":"3bb98b83c24838e9319b0899d4caf780","slug":"the-performance-of-the-villagers-to-get-accommodation-sftyara-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास पाने को सफ्त्यारा के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास पाने को सफ्त्यारा के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 24 Feb 2016 08:55 PM IST
विज्ञापन
ददरौल ब्लॉक के लोहिया समग्र ग्राम सफ्तयारा में आवासों की पात्रता सूची से वंचित रखे गए ग्रामीणों ने कोई सुनवाई नहीं होने पर बुधवार को फिर कलक्ट्रेट जाकर प्रदर्शन किया। बाद में एडीएम प्रशासन मुनेंद्र नाथ उपाध्याय से मिले और उन्हें ज्ञापन देकर आवास देने में राजनीतिक भेदभाव किए जाने का आरोप लगाते हुए आवास स्वीकृत कराने की गुहार की।
विज्ञापन
ग्रामवासी काफी देर तक कलक्ट्रेट के धरना स्थल पर प्रदर्शन करते रहे। इसके बावजूद अफसरों की ओर से कोई तवज्जो नहीं मिलते देख ग्रामीणों का हुजूम कलक्ट्रेट भवन के प्रथम तल स्थित एडीएम प्रशासन के कक्ष तक जा पहुंचे। एडीएम उपाध्याय ने ग्रामीणों को न्याय दिलाने का भरोसा देते हुए कहा कि पात्रता सूची तैयार करने में यदि कोई गड़बड़ी हुई है तो उसकी जांच कराई जाएगी। प्रदर्शन मेें राजेश वर्मा, राममूर्ति, जगपाल, शांति वर्मा, नंदरानी, घुरन्ना देवी, लीलावती, रामचंद्र, अरविंद कुमार, राम निवास, जीतराम वर्मा, सोमवती, वासुदेव, पातीराम, सिंगार देवी, भगवान दीन, हरीशंकर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन