फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The people of Jaitipur will choose the government that will provide basic facilities

चुनावी चौपालः जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने वाली सरकार चुनेंगे जैतीपुर के वोटर

Tue, 01 Feb 2022 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
The people of Jaitipur will choose the government that will provide basic facilities
जैतीपुर में चुनाव पर चर्चा करते लोग । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
जैतीपुर। कड़ाके की ठंड में जैसे-जैसे चुनावी तारीख़ नजदीक आ रही है, सियासी घमासान लगातार बढ़ता जा रहा है। जगह-जगह चुनाव पर चर्चा हो रही है। कटरा विधानसभा के जैतीपुर कस्बे में एक पाकड़ के पेड़ के नीचे बैठे कुछ लोग सरकार और विधायक पर चर्चा कर रहे थे।
विज्ञापन

बुधपाल सिंह का कहना था कि सरकार ऐसी बने जो क्षेत्र का विकास करे। क्षेत्र की सड़कों की हालत ठीक नहीं है। सड़कों पर ध्यान दिया जाए। शैलेंद्र सिंह ने कहा कि जैतीपुर ब्लॉक स्तर पर एक महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना होनी चाहिए। इससे गरीबों की बेटियां जो बाहर पढ़ने नहीं जा पातीं, उनको पढ़ाई में मदद मिलेगी। दीपेश सिंह ने कहा कि गांव-गांव गोशाला जो बनवाए, उसी की सरकार बने। अहिबरन लाल ने कहा कि रात ही उनका सात बीघा गेहूं छुट्टा पशुओं ने चौपट कर दिया।
विज्ञापन

सरकार गांव-गांव गोशाला का निर्माण कराएं, जिससे किसानों की फसल की सुरक्षा हो सके। विपिन मिश्रा ने कहा इस सरकार को शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर विशेष ध्यान देना चाहिए। ब्लॉक स्तर पर राजकीय विद्यालयों की स्थापना की जाए। ऋषभ ने कहा की तकनीकी शिक्षा पर सरकार विचार करें। ग्रामीण क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा की बहुत बड़ी कमी है। हर ब्लॉक पर एक तकनीकी शिक्षा केंद्र की व्यवस्था हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालू सिंह ने कहा कि तिलहर से नवादा मोड़ तक सड़क खस्ताहाल है। जबकि बहुत महत्वपूर्ण सड़क है। इस सड़क का निर्माण कराया जाना आवश्यक है। सुशांत ने कहा की सरकार ऐसी हो कि छुट्टा पशुओं के लिए गोशाला निर्माण कराएं। इससे किसानों द्वारा लगाए गए कंटीले तारों से छुट्टा पशु घायल न हो। जितेंद्र यादव ने कहा कि सरकार ऐसी हो जो ग्रामीण क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा पर ध्यान दे।

ब्लॉक स्तर के अस्पतालों में उपकरणों की कमी है। क्षेत्र में तकनीकी विद्यालय नहीं हैं। क्षेत्रीय विधायक और सरकार इन तीनों मुद्दों पर काम करें। दिनेश ने कहा विधायक ऐसा हो जो बिना भेदभाव के काम करे। विकास का काम बिना जाति-बिरादरी के करें। बुजुर्ग शेर सिंह ने कहा कि सरकार बुजुर्गों का ख्याल रखने की योजना चलाए। हर बुजुर्ग को पेंशन मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed