फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The people began picketing indefinite Sftyara

सफ्त्यारा के लोगों ने शुरू किया बेमियादी धरना

Tue, 22 Mar 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/ शाहजहांपुर।
ब्यूरो/ शाहजहांपुर। Updated Tue, 22 Mar 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
The people began picketing indefinite Sftyara
सफ्त्यारा के लोगों ने शुरू किया बेमियादी धरना
विकास खंड ददरौल के लोहिया समग्र गांव सफ्तयारा के तमाम लोगों ने लोहिया आवास की मांग पूरी न होने पर सोमवार को कलक्ट्रेट में बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। इन ग्रामीणों का कहना है कि मंगलवार तक सक्षम अधिकारियों ने गांव जाकर मांग पर उचित कार्यवाही नहीं की तो वे धरना जारी रखेंगे और होली गांव के बजाय कलक्ट्रेट में ही मनाएंगे। धरना देने वालों में सफ्त्यारा के अधिकांश ग्रामीण दलित और पिछड़े वर्ग के गरीब शामिल रहे। इन सभी ने ज्ञापन में कहा है कि आवास के लिए गांव में तमाम ऐसे लोगों का चयन कर लिया गया, जिनके पहले से पक्के मकान बने हैं। प्रति आवास के हिसाब से वसूली करके एक ही परिवार में पति-पत्नी को अलग-अलग आवास स्वीकृत किए जा रहे हैं। इस संबंध में कई बार शिकायतें किए जाने पर जांच की औपचारिकता पूरी करने के लिए केवल कर्मचारी मौके पर भेज दिया गया। मगर अभी तक कोई अधिकारी जांच करने गांव में नहीं पहुंचा। धरना-प्रदर्शन में राममूर्ति वर्मा, नन्हें लाल, सर्वेश, सिंगार देवी, लीलावती, संदीप कुमार, दुर्विजय सिंह, जगपाल, खेमनी, कुसुमा देवी, सविता, राधा देवी, किरन, शिव लाल आदि शामिल रहे। ज्ञापन में कहा है कि मांग पर अनुकूल कार्यवाही नहीं होने पर होली पर अपने गांव नहीं जाएंगे और खुशी का त्यौहार कलक्ट्रेट में धरना देकर मनाएंगे। प्रदर्शन में शामिल राजेश वर्मा, रामआसरे आदि के अनुसार मांग पूरी होने तक कलक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed