फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The nursing students vulnerable to illegal collection

अवैध वसूली पर भड़के नर्सिंग के छात्र-छात्राएं

Fri, 17 Jun 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Fri, 17 Jun 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
The nursing students vulnerable to illegal collection
अवैध वसूली पर भड़के नर्सिंग के छात्र-छात्राएं
बरेली मोड़ के एक स्कूल में नर्सिंग की ट्रेनिंग ले रहे छात्र-छात्राएं स्कूल प्रबंधन द्वारा विभिन्न मदों में फीस के नाम पर हजारों रुपये वसूलने पर शुक्रवार को भड़क उठे। उन्होंने शुक्रवार को करप्शन फ्री इंडिया के पदाधिकारियों को साथ लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। संगठन के जिलाध्यक्ष बीएन सिंह यादव के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह से मिले और उन्हें ज्ञापन देकर बताया कि स्कूल प्रबंधन द्वारा एनओसी और जमा किए गए मूल दस्तावेज लौटाने के नाम पर 23 हजार रुपये जबरन लिए जा रहे हैं। विरोध करने पर छात्र-छात्राओं को चरित्र प्रमाण पत्र पर प्रतिकूल आख्या दर्ज करने की धमकी दी जा रही है। छात्र-छात्राओं ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ अवैध वसूली के मामले में एफआईआर दर्ज कराने के साथ मूल दस्तावेज दिलाए जाने की मांग की गई है। प्रदर्शन में सुरभि सिंह, प्रिया कश्यप, श्वेता सिंह मौरिस, प्राची शुक्ला, मोहित, मयंक मिश्र, प्रियंका शुक्ला, प्रीति शर्मा, पुष्पा रानी, रश्मि राठौर, रजनी यादव, पूजा पटेल, सुरेंद्र गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed