फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The minimum temperature broke the record, reached 30.5 degree celcius

इस सीजन में सोमवार की रात सबसे गर्म रही, पारा पहुंचा 30.5 डिग्री सेल्सियस

Wed, 15 Jun 2022 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
The minimum temperature broke the record, reached 30.5 degree celcius
भीषण गर्मी के दौरान पसीना पोछते हुए जाती महिलाए । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। इस सीजन में सोमवार की रात अब तक की सबसे गर्म रही। न्यूनतम तापमान पिछले दिन की अपेक्षा 0.6 डिग्री बढ़कर 30.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मंगलवार को दोपहर अधिकतम तापमान भी 0.1 डिग्री बढ़कर 42.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। रात से आसमान में ऊंचाई पर छाई धुंध मंगलवार को दिन भर बनी रही। दिन और रात में लोग पसीना-पसीना होते रहे।
विज्ञापन

इस दौरान पछुआ हवा के गर्म थपेड़े भी जनजीवन को झुलसाते रहे। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अगले दो दिन में आर्द्रता का स्तर कम होने और शुष्क पछुआ हवा चलने से गर्मी का प्रकोप यथावत बना रहेगा। सूर्योदय से पहले कुछ देर तक पछुआ हवा के ठंडे झोंके थोड़ी राहत देते रहे, लेकिन बाद में सूर्य किरणें प्रखर होने पर वातावरण गर्म होने लगा। दोपहर तक पछुआ हवा भी गर्म हो गई और इसीलिए अधिकतम तापमान में भी वृद्धि हो गई।
विज्ञापन

गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि अब वायुदाब में गिरावट का स्तर बढ़ रहा है जो कि मौसम में बदलाव का संकेत है, लेकिन अभी पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने से अगले 48 घंटे तक शुष्क पछुआ हवा गर्मी के साथ उमस बढ़ाएगी। उनका कहना है कि शुक्रवार से बादल घने होने और मौसम में परिवर्तन होने के आसार बन रहे हैं। विक्षोभ प्रभावी होने पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed