फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The message given out Beti Bachao Rally

रैली निकालकर दिया बेटी बचाओ का संदेश

Mon, 01 Feb 2016 08:28 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 01 Feb 2016 08:28 PM IST
विज्ञापन

 नगर के स्वामी विवेकानंद डिग्री कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में सोमवार को कालेज से एक रैली निकालकर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया।

विज्ञापन

कालेज के प्रबंधक शंभूदयाल शर्मा और प्राचार्य डॉ. केके सिंह ने झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। रैली पुवायां के प्रमुख मार्गों से होती हुई वापस कालेज जाकर समाप्त हुई। रासेयो के इकाई प्रभारी डॉ. सुभाष चंद्रा, डॉ. शालिनी गुप्ता ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी लोग समाज में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश पहुंचाकर बेटियों को आगे बढने में मदद करें।
विज्ञापन

रैली में डॉ. काशिफ नईम, डॉ. संध्या पाठक, डॉ. राहुल गौतम, डॉ. जौफिशा, प्रिया, शिवानी, सकीना, आशीष कुमार, देवेश, रिचा सहित कालेज के सभी शिक्षकों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन







अधिवक्ता के निधन पर शोक
पुवायां (ब्यूरो)। सेंट्रल बार एसोसिशन के वरिष्ठ अधिवक्ता शाहजहांपुर निवासी ब्रजभूषण लाल गुप्ता के निधन पर तहसील बार एसोसिएशन के वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे। बार संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा, महामंत्री जयशंकर अवस्थी, प्रभाकर मिश्रा, मनोज सक्सेना, सुधीर दीक्षित, विमल श्रीवास्तव, विपिन दीक्षित, अरविंद मिश्रा, अश्वनी भटनागर, नरेंद्र शुक्ला सहित तमाम वकीलों ने ब्रजभूषण गुप्ता के निधन पर दुख जताया है।






भाकियू ने सौंपा कारीगार मंत्री को ज्ञापन
बंडा (ब्यूरो)। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के जिला प्रवक्ता रंजीत सिंह ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कारागार मंत्री बलबंत सिंह रामूबालिया को देकर बताया कि किसी भी किसान को सरकारी धान खीरद का लाभ सही से नहीं मिल सका है। किसनों ने कम रेट में धान खरीद कर धांधली कर सरकारी खरीद दिखा दी गई। सरकारी तंत्र भी इस लूट में हिस्सेदार रहा।
इसके अलावा शाहजहांपुर में सभी शहीदों की प्रतिमा लगवाए जाने, बंडा और खुटार में साठा धान पर प्रतिबंध लगाए जाने, गन्ने का रेट 350 रुपए प्रति क्विंटल घोषित किए जाने की मांग की गई है।






पीपुल फार एनीमल की बैठक में तमाम मुद्दों पर चर्चा
बंडा (ब्यूरो)। पीपुल फार एनीमल कार्यकर्ताओं की सोमवार को बंडा में हुई बैठक में पशुओं पर हो रहे अत्याचार, वृक्षों के अवैध कटान और बालू के अवैध खनन पर नाराजगी जाहिर करते हुए रोक लगाने की मांग की गई। बैठक में संगठन के सदस्य और केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के प्रतिनिधि विमलेश शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए कई योजनाएं लागू की गई हैं, लेकिन प्रदेश सरकार के उपेक्षित रवैए के कारण जनता को इसका समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है।
बैठक में राजेश जैन, अशोक शुक्ला, राघवेंद्र शुक्ला, अरविंद कुमार, रामभजन, देवेंद्र कुमार, आत्मा सिंह, जितेंद्र कुमार आदि ने भी विचार रखे।







सफाईकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग
देवकली/बंडा (ब्यूरो)। गांव भौरखेड़ा जिगनिया के प्रधान देवनरायन ने डीपीआरओ को भेजे पत्र में बताया कि उनके गांव में दो माह से सफाई कर्मचारी नहीं आ रहा है। इससे गांव में नालियां चोक हो गई हैं और कई जगहों पर गंदगी के ढेर लगे हैं।







तीन वर्ष से बंद पड़ा है सरकारी नलकूप
देवकली/बंडा (ब्यूरो)। बिजली विभाग के कर्मचारियों की अनदेखी के चलते सरकारी नलकूप तीन वर्ष से बंद पड़ा है। गांव पिपरिया घासी की प्रधान शकुंतला देवी ने डीएम को भेजे पत्र में बताया कि तीन वर्ष पूर्व उनके गांव में लगे नलकूप का ट्रांसफार्मर गन्ना लेकर जा रहे ट्रक ने गिरा दिया था। इसके बाद तमाम बार शिकायत किए जाने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे नलकूप बंद पड़ा है।






पांच फरवरी को भरे जाएंगे आयकर फार्म
देवकली/बंडा (ब्यूरो)। बंडा के बीआरसी कार्यालय पर पांच फरवरी को आयकर फार्म भरे जाएंगे सभी शिक्षक अपनी बचत फोटो कापी लेकर आएं। यह जानकारी शिक्षक संघ के महामंत्री आदेश अवस्थी ने दी है।







कल देंगे शिक्षक धरना
देवकली/बंडा (ब्यूरो)। विभिन्न समस्याओं को लेकर शिक्षक तीन फरवरी को बंडा में बीआरसी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। शिक्षक संघ के महामंत्री आदेश अवस्थी ने शिक्षकों से धरना प्रदर्शन में अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed