फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The mercury dropped due to the westerly wind, the day became hot and the night became cold

Shahjahanpur News: पछुआ हवा से पारा लुढ़का, दिन गर्म और ठंडी हो रही रात

Mon, 10 Feb 2025 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 10 Feb 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
The mercury dropped due to the westerly wind, the day became hot and the night became cold
गोविंदगंज बाजार में खरीददारी करने निकलीं महिलाएं। संवाद
शाहजहांपुर। पछुआ हवा से न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है। दिन में धूप का असर तेज होने से अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है। रात ठंडी और दिन गर्म होने लगे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बादल छाए रहने की वजह से न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी, जबकि अधिकतम तापमान स्थिर रहने की संभावना है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। शनिवार के मुकाबले रविवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की वृद्धि हुई, जबकि न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार शाम को बादल छाए हुए हैं। इससे न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि होगी, जबकि अधिकतम तापमान स्थिर रहने की संभावना है।
विज्ञापन

-------
वायरल की चपेट में आ रहे लोग
-मौसम में बदलाव के चलते लोग वायरल की चपेट में आने लगे हैं। रात में सर्दी और दिन में गर्मी होने से वायरल के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। लोग सर्दी, जुकाम की चपेट भी आ रहे हैं। इस मौसम में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। डॉक्टर की मानें तो सर्दी से बचाव रखें। जरूरत पड़ने पर ही लोग रात घर से निकलें। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें और मास्क का प्रयोग करें। इसके साथ ही साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। बाहर की चीजों को खाने से बचें और चिकनाई युक्त भोजन कम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed