{"_id":"cea92f3d3d646d055b920530dda9c2fe","slug":"the-main-objective-of-national-rangers-rovers-work-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेंजर्स रोवर्स का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रहित में कार्य करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेंजर्स रोवर्स का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रहित में कार्य करें
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 24 Feb 2016 08:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधी फैज-ए-आम महाविद्यालय के तीन दिवसीय रेंजर्स रोवर्स प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन का शुभारंभ ध्वजारोहण और स्काउट गाइड गीत के साथ हुआ। प्राचार्य डा. अकील अहमद ने शिविर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रेंजर्स रोवर्स भविष्य में राष्ट्रहित में कार्य करें यह इस शिविर का मुख्य उद्देश्य है। बोले: प्राकृतिक आपदा आने पर कैसे समाज के सभी प्रभावित लोगों तक सेवा पहुंचे यह रेंजर्स रोवर्स का प्रमुख दायित्व है। विपरीत परिस्थितियों में मानसिक संतुलन बनाए रखते हुए राष्ट्र को विपत्तियों से बचाकर हमारा मुख्य लक्ष्य देश सेवा होना चाहिए।
विज्ञापन
जिला संगठन कमिश्नर गाइड पंकज सक्सेना ने वेडेन पावेल के प्रेरक प्रसंगों द्वारा रेंजर्स रोवर्स को स्काउट गाइड के गठन की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने टेंट में प्रयुक्त बंधन, गैजेट बनाना, चोट लगने पर हाथ में पट्टी बांधना, पुल बनाना, आग लगने पर रस्सी का प्रयोग कैसे करें आदि विषयों की जानकारी दी। जिला ट्रेनिंग कमिश्नर करुण कुमार पांडेय ने कैंप फायर की तैयारी, स्किल-ओ-रामा, रोल प्ले, बंधन का महत्व एवं उपयोग की जानकारी दी। जिला स्काउट प्रशिक्षक सुमित वाजपेयी ने दिशाओं का ज्ञान, योगासन के बारे में जानकारी दी। शिविर का संचालन रोवर्स प्रभारी डा. फैयाज अहमद एवं रेंजर्स प्रभारी डा. युक्ति माथुर के निर्देशन में हुआ। शिविर में कमरुद्दीन, देवेश, राजीव, शानू अली, अजय, राहुल, रोहित, ओमेंद्र, जितेंद्र, शिवम, दीक्षा, आंचल, निधि, ज्योत्सना, रोहिणी, समन, सुबुही का सहयोग रहा।
विज्ञापन