फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The life of great men is exemplary for society

महापुरुषों का जीवन समाज के लिए अनुकरणीय

Mon, 02 Oct 2017 11:24 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Mon, 02 Oct 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
The life of great men is exemplary for society
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर। देश को आजादी दिलाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं राष्ट्र में शुचिता, सादगी व देश के प्रति समर्पण का भाव जगाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती सोमवार को जिले में पारंपरिक हर्षोल्लास से मनाई गई। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने जीआईसी कैंपस से प्रभात फेरी निकाली और सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों समेत शिक्षण संस्थाओं में राष्ट्र ध्वज फहराया गया। प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, डीएम नरेंद्र कुमार सिंह, एसपी केबी सिंह, निवर्तमान चेयरमैन तनवीर खां सहित अन्य कई संस्थाओं एवं संगठनों के पदाधिकारियों ने दोनों महापुरुषों समेत शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि महापुरुषों का जीवन समाज के लिए अनुकरणीय है।
विज्ञापन

इस अवसर पर शिक्षण संस्थाओं में गोष्ठियां करके देश की आजादी और राष्ट्र निर्माण में गांधी जी व शास्त्री जी के योगदान की चर्चा की गई और बच्चों ने प्रेरक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। 
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री चौधरी ने डीएम, एसपी और जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव के साथ गांधी भवन जाकर वहां परिसर में गांधी जी, शास्त्री जी व सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। बाद में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, नगरपालिका परिषद, शहीद उद्यान और तिलक पार्क में शहीदों सहित बाल गंगाधर तिलक की प्रतिमाओं पर श्रद्धा के फूल चढ़ाए। इस अवसर पर डीएम ने गांधी जी के जीवन संघर्ष और पंचायती राज पर आधारित ग्राम स्वराज की अवधारणा पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कड़ी में खिरनीबाग के बिस्मिल पार्क में पं. रामप्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा और घंटाघर स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर एसपी केबी सिंह ने, शहीद अशफाकउल्ला खां की मजार पर मुख्य विकास अधिकारी संजीव सिंह ने, शहीद मौलवी अहमदउल्ला शाह की मजार पर गन्ना शोध परिषद के निदेशक डॉ. बीएल शर्मा ने, गर्रा घाट स्थित गांधी प्रतिमा एवं गोविंदगंज फाटक स्थित शहीद स्तंभ पर एडीएम वित्त एवं राजस्व सर्वेश कुमार ने, शहबाजनगर स्थित शहीद निजाम अली की मजार पर सदर तहसील के राजस्व निरीक्षक ने, छावनी में परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा पर कैंट बोर्ड के सीईओ नागेश पांडेय ने और बहादुरगंज में कैप्टेन कन्हैया लाल शुक्ल की प्रतिमा पर कैप्टेन एलडी शुक्ला ने फूलमालाएं चढ़ाईं। गोविंदगंज के गांधी आश्रम में बापू के अनुयायियों ने चरखा चलाकर सूत काता। चौक के गांधी पुस्तकालय और विनोबा सेवा आश्रम में हुई विचार गोष्ठियों की सीडीओ ने गोष्ठियों की अध्यक्षता कर बापू और शास्त्री जी का भावपूर्ण स्मरण किया। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए जिलाध्यक्ष कौशल मिश्र ने गांधी के जीवन दर्शन पर चर्चा की। सेंट्रल बार एसोसियएशन की ओेर से राजीव सभागार में आयोजित जयंती समारोह में प्रभारी जनपद न्यायाधीश चंद्रभान सिंह व बार अध्यक्ष रामभरोसे लाल सुमन ने महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर विचार व्यक्त किए।

उधर, बृज विहार कालोनी स्थित प्रधानमंत्री कौशल केंद्र के प्रशिक्षणार्थी छात्र-छात्राओं ने अंटा चौराहा से लेकर डीएम के आवास तक सड़क पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता के नारे लगाते हुए रैली निकाली। इस बीच, रूट के कई व्यवसायिक केंद्रों और निजी अस्पतालों के सामने सफाई करके जन सामान्य को स्वच्छता का संदेेश दिया। रैली का नेतृत्व विपुल पांडेय ने किया। रेलवे मालगोदाम के पास स्थित मोहल्ला निसरजई समेत मदराखेल, पुराने डीएसओ कंपाउंड आदि शहर की कई मलिन बस्तियों में नगरपालिका परिषद की ओर से विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सीडीओ ने नेहरू/ इंदिरा कुष्ठ आश्रमों सहित ऋषि आश्रम जाकर वहां के संवासियों और साधुओं को फल तथा कंबल वितरित किए। नवादा के राजकीय किशोर गृह में एसडीएम सदर रामजी मिश्रा ने, निसरजई में एडीएम सर्वेश कुमार ने और जिला कारागार में अधीक्षक ने बंदियों को फल वितरित कराए। आदर्श विकलांग कल्याण संस्थान की ओर से खिरनीबाग स्थित रामचरन धर्मशाला में आयोजित समारोह में विकलांगों ने महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed