{"_id":"6ad923699cf47d818e07e227","slug":"the-kshatriya-community-performed-shastra-pujan-worship-of-weapons-and-took-a-pledge-of-unitythe-kshatriya-community-performed-shastra-pujan-worship-of-weapons-and-took-a-pledge-of-unity-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-188097-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: क्षत्रिय समाज ने किया शस्त्र पूजन...एकता का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: क्षत्रिय समाज ने किया शस्त्र पूजन...एकता का लिया संकल्प
विज्ञापन
हथौड़ा चौराहा स्थित महाराणा प्रताप भवन में शस्त्र पूजन करते क्षत्रिय समाज के लोग। संवाद
शाहजहांपुर। विजयदशमी के अवसर पर बुधवार को हथौड़ा चौराहा स्थित महाराणा प्रताप भवन में क्षत्रिय समाज की ओर से शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि खुटार के राजा कुंवर विजय शाह जू देव और विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र सिंह राठौड़ रहे। इस दौरान एकता का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत हवन से हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि ने शस्त्रों का पूजन किया। उन्होंने समाज के बच्चों की शिक्षा पर जोर देते हुए सभी हिंदुओं को साथ लेकर चलने की बात कही। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने संगठन को मजबूत करने के लिए ब्लॉक स्तर पर युवा टीम गठित करने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।
ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह ने समाज से एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने महाराणा प्रताप भवन के निर्माण में यथासंभव सहयोग करने की बात कही।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख भानु प्रताप सिंह, महेश पाल सिंह, अमित कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अजय पाल सिंह, डॉ. केडी सिंह, महामंत्री शरद कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष बाबा सेठपाल सिंह, फतेहबहादुर सिंह आदि मौजूद रहे। संयोजक शैलेंद्र सिंह गौतम ने आयोजन की व्यवस्था संभाली, जबकि संचालन अरुण सिंह भदौरिया ने किया।