फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The incident led to a Supreme Court ruling remember Himgiri

सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने हिमगिरि हादसे की दिलाई याद

Tue, 05 Jul 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 05 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने पांच वर्ष पहले रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे की बरबस यादव दिला दी है। इस दुर्घटना में एसी टू टायर बोगी की छत पर सवार तमाम युवा काठ पुल के पास लोहे के एंगिल से टकरा गए थे। रेल प्रशासन ने इस हादसे में काल कलवित और घायल हुए युवकों को कोई मदद देने के बजाय उन्हीं को दोषी ठहरा दिया था, लेकिन अब उनके परिजनों को मुआवजा मिलने का रास्ता साफ हो गया है। हुआ यह कि एक फरवरी 2011 को जम्मू से हावड़ा जाने वाली 12332 डाउन हिमगिरी एक्सप्रेस अपरान्ह साढ़े तीन बजे बरेली से चली थी। आईटीबीपी में भर्ती होने आए युवकों की भारी भीड़ बरेली में थी। ट्रेन में अंदर जगह न मिलने पर सैकड़ों युवक ट्रेन की छत पर बैठ गए। शाम 4.35 बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन से गुजरी तो एसी टू टायर बोगी की छत पर सवार युवा स्टेशन पर भीड़ देख रन थ्रू ट्रेन पर खड़े होकर हंसी-ठिठोली करने लगे। इसी दौरान आगे काठ के पुल पर लगे लोहे के एंगिल की चपेट में आकर तमाम युवा लहूलुहान हो गए। हादसे में साथियों के शव व घायलों को देख गुस्साए युवकों ने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने ट्रेन के गार्ड  व ड्राइवर के साथ मारपीट की, जबकि कुछ युवकों ने ट्रेन के एसी थ्री टियर कोच में आग लगा दी जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 15 युवकों की अस्पताल पहुंचने तक मौत हो गई और 16 अन्य लोग घायल हो गए। इसके बावजूद उत्तर रेलवे के तत्कालीन मुख्य संरक्षा आयुक्त ने ट्रेन की छत पर सफर को अपराध मानते हुए मृतकों और घायलों को ही हादसे के लिए जिम्मेदार ठहरा दिया। मृतकों के घरवालों ने रेल प्रशासन पर सीट नहीं होने पर टिकट जारी करने और हिमगिरि के यात्रियों को स्पेशल ट्रेन से लखनऊ भेजे जाने को लेकर जवाबदेही को बाध्य किया था।
विज्ञापन


ट्रेन हादसे के मृतकों की सूची
1.राहुल कुमार (25) पुत्र भैभीशरण गांव हिरोशा थाना रोहण  जिला झांसी (यूपी) 
2.रामआसरे पाल (20) पुत्र मुसईपाल, ग्राम खेमापुर, थाना जनसा जिला वाराणसी (यूपी)
3.अनिल कुमार (25) पुत्र आमिरचंद गांव बड़ौरा, थाना धानापुर जनपद चंदौली (यूपी)
4. सर्वोदय कुमार (20) पुत्र उदय कुमार मोहल्ला बांसेखान टोला जिला औरंगाबाद, (बिहार)
5. श्याम सुंदर यादव (25) पुत्र भोलानाथ यादव, गांव युवराजपुर थाना सोहेज, जिला गाजीपुर, (यूपी)
6. सुखराज (25) पुत्र अज्ञात, निवासी-अज्ञात
7. अरुण कुमार पांडे (20) पुत्र रामचंद्र पांडे, ग्राम भान्ही, पांडेपुरवा थाना मुंशीगंज, गौरीगंज सुल्तानपुर (यूपी)
8. सुनील कुमार यादव (22) पुत्र वेदप्रकाश यादव ग्राम लक्ष्मणपुर थाना चौरीचौरा जिला गोरखपुर (यूपी)
9. पुरुषोत्तम यादव (25) पुत्र गया यादव निवासी गांव भाऊपुर थाना चौरीचौरा जनपद गोरखपुर (यूपी)
10. अंगद उर्फ अवधेश (23) पुत्र पंडित चौहान निवासी गांव भाऊपुर, थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर (यूपी)
11. राजीव जायसवाल (25) पुत्र श्रीमन जायसवाल निवासी ग्राम-देवगांव, थाना गौरी बाजार, जनपद देवरिया (यूपी)
12. रामप्रकाश (25) पुत्र रामआसरे निवासी ग्राम महुआ बुजुर्ग थाना चौरीचौरा, जनपद गोरखपुर (यूपी)
13. शैलेस कुमार (20) पुत्र मिठाईलाल यादव निवासी ग्राम भाऊपुर, थाना चौरीचौरा, जनपद गोरखपुर (यूपी)
14. अजय कुमार (23) पुत्र सुखराम निवासी कस्बा व थाना चौरीचौरा, जनपद गोरखपुर (यूपी) 
15. एक अन्य 25 वर्षीय अज्ञात युवक 

हादसे में घायलों की सूची
1. जितेंद्र यादव पुत्र रामआसरे याद गांव पंडितपुरा, थाना चौरीचौरा जनपद गोरखपुर (यूपी)
2. ओम प्रकाश पुत्र रविंद्र यादव, ग्राम नीमा, थाना गोह, जनपद औरंगाबाद (बिहार)
3. जीएम शेख पुत्र एमबी माजिद शेख, बोयरा गच्ची, थाना कालिया चौक जनपद मालदा (पश्चिम बंगाल)
4. सोनू कुमार गुप्ता पुत्र श्यामबाबू गुप्ता, गांव मछुआनी थाना अवतार नगर जिला सारण (बिहार)
5. हेमंत कुमार पुत्र श्रीनारायण लाल गांव मंगोलापुर, थाना जलालपुर, जनपद छपरा (बिहार)
6. सतीश कुमार पुत्र पवन कुमार, गांव महुआनी अवतार नगर, जनपद छपरा (बिहार)
7. विजय कुशवाहा पुत्र रामसेवक कुशवाहा, गांव सिंगार, थाना गुरुसहाय, जनपद झांसी (यूपी)
8. अनिल कुमार पाल (21) पुत्र रामजनम पाल ग्राम मलौरा थाना सहदाद, जिला गाजीपुर (यूपी)
9. धर्मजीत पाल (20) पुत्र सोनाथ पाल ग्राम खेमापुर थाना जनसा जिला वाराणसी (यूपी)
बाद में चार अन्य घायलों की भी मौत हो गई। 

मैने हादसे की सूचना तत्काल मुरादाबाद रेलवे कंट्रोल को दे दी थी। एसी बोगी में आग लगाए जाने के मामले में हिमिगिरि एक्सप्रेस के गार्ड ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

-जीसी श्रीवास्तव, तत्कालीन स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed