फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The ideal life teacher is exemplary.

आदर्श जीवन बिताने वाले शिक्षक ही अनुकरणीय

Sun, 30 Apr 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। 
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।  Updated Sun, 30 Apr 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
The ideal life teacher is exemplary.
विदाई - फोटो : अमर उजाला
संसदीय कार्य मंत्री ने गुरुजनों को पढ़ाया नैतिकता का पाठ
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री खन्ना ने बेसिक के रिटायर्ड शिक्षकों को किया सम्मानित
राज्यपाल से पुरस्कृत शिक्षकों का भी किया गया अभिनंदन 


बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सेवानिवृत्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को समारोह पूर्वक विदाई दी गई। बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव ने रिटायर्ड गुरुजनों को हार और मेडल पहनाकर व शाल ओढ़ाकर, धार्मिक ग्रंथ  और फंड के चेक देकर सम्मानित किया। समारोह में राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त गुरुजनों का भी अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर वर्ष 2016 के 118 और 2017 के 119 रिटायर्ड शिक्षकों को सम्मानित किया गया।  
गांधी भवन में हुए समारोह में संसदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि शिक्षक बनना सौभाग्य की बात है। शिक्षक ही समाज और राष्ट्र को नई दिशा देने के साथ नई पीढ़ी का निर्माण करते हैं। इसलिए शिक्षकों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आदर्श जीवन व्यतीत करने वाले शिक्षक ही अनुकरणीय होते हैं। जिसका जैसा चरित्र, आचरण और व्यवहार होगा, वह वैसा ही प्रभाव बच्चाें पर छोड़ेगा। उन्होंने कहा कि समाज में गिरावट के सभी वर्ग जिम्मेदार हैं। इसलिए किसी एक पर दोषारोपण करने के बजाय यदि हम स्वयं को सुधारने का संकल्प लें, तो बेहतर समाज का निर्माण कर सकते हैं। 
विज्ञापन

इससे पूर्व समारोह का शुभारंभ अतिथियों ने मां शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप जलाकर किया। वरिष्ठ शिक्षिका अर्चना श्रीवास्तव के संचालन में हुए आयोजन में वित्त एवं लेखाधिकारी संतोष कुमार ने रिटायर्ड शिक्षकों के देयकों संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत की। बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने सभी का स्वागत करते हुए आभार जताया। इस अवसर पर मॉडल स्कूल हथौड़ा बुजुर्ग के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। आयोजन में एसडीएम सदर रामजी मिश्र, सीओ सदर अखिलेश भदौरिया, संजय सिंह, जागेश पाली, राम प्रसाद, पीपी सिंह, निकहत परवीन, दपिंदर कौर, दिनेश प्रताप सिंह, देवेश वाजपेयी, राज कुमार तिवारी, मुनीश मिश्रा, सरताज अली, सचिन प्रेमी, राजेश बाबू, नवेंदु मिश्र, मोहित पांडेय, संजीव सक्सेना, बालेश मिश्रा, अरविंद त्रिपाठी, नीरज मिश्रा, गीता शुक्ला, रचना तिवारी, सुखप्रीत कौर, प्रशस्ति सक्सेना, पवन दीक्षित, श्याम लाल यादव, रत्नाकर दीक्षित, इमरान सईद, केके सिंह आदि का योगदान रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मंच पर भाजपाइयों का कब्जा
पार्टी कार्यक्रमों में मंच पर अनुशासनहीनता दिखाने वाले भाजपाइयों ने बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यक्रम में कोई कमी नहीं छोड़ी। मंच पर अतिथियों के लिए अग्रिम पंक्ति में जो वीआईपी कुर्सियां डाली गई थीं, कैबिनेट मंत्रीे के साथ पहुंचे पार्टी पदाधिकारियों ने उन पर ही कब्जा जमा लिया। स्थिति ये हो गई कि विभागीय अधिकारियों और शिक्षक नेताओं को जैसे-तैसे जगह मिल सकी। जिन्हें आगे की पंक्ति में कुर्सी नहीं मिल पाई वे कार्यकर्ता मंच पर पीछे की लाइन में कुर्सी पर चिपके रहे।
 
शिक्षकों में भी दिखी अनुशासनहीनता
सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान समारोह में युवा शिक्षक भी अनुशासनहीनता दिखाने में पीछे नहीं रहे। कैबिनेट मंत्री को फूल मालाएं पहनाने में मोबाइल से फोटो खिंचवाने में होड़ सी लगी रही। मंच संचालक द्वारा बार-बार समझाने के बाद भी दर्जनों शिक्षक कैबिनेट मंत्री से साथ फोटो खिंचवाने में जुटे रहे। इससे मंच पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। 
 
समारोह में नहीं दिखा कोई विधायक
सेवानिवृत्त सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, विधायक रोशन लाल वर्मा, चेतराम, मानवेंद्र सिंह और वीर विक्रम सिंह प्रिंस को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन इनमें से कोई भी विशिष्ट अतिथि समारोह में शामिल नहीं हुआ।  

 
सेल्फी से उपस्थिति दिखाने का विरोध
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने पहली मई से परिषदीय शिक्षकों की स्कूल में सेल्फी से उपस्थिति दर्शाने के आदेश विरोध करते हुए कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन दिया। अध्यक्ष अनीस अहमद, अनिल पाठक, प्रद्युम्न सिंह, संतोष कनौजिया, अनुज सिंह, नरेश चंद्र, सचिन अवस्थी, मनोज कुमार, सतेंद्र सिंह आदि ने ज्ञापन के माध्यम से सेल्फी सिस्टम को अपमान का प्रतीक बताते हुए बायोमैट्रिक मशीन से उपस्थिति दर्ज करना उपयोगी बताया। डीएम और बीएसए के इस आदेश को निरस्त कराने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed