{"_id":"57a0b53d4f1c1bf7702b910e","slug":"the-government-is-with-the-victim-s-family-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार पीड़ित परिवार के साथ है: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार पीड़ित परिवार के साथ है: डीएम
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Tue, 02 Aug 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
डीएम पहुंची गांव
- फोटो : श्ााहजहांपुर उत्तर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील दिवस पर जलालाबाद पहुंचने के क्रम में मंगलवार की सुबह डीएम पुष्पा सिंह बुलंदशहर कांड के पीड़ित परिवार के कलान थाना
क्षेत्र स्थित गांव पहुंचीं। पीड़ित परिवार के मौजूद बुजुर्गों से मिली और परिवार पर बीते घटनाक्रम पर दु:ख जताते हुए घटन की निंदा की। परिवार के सदस्यों को ढांढ्स बंधाया
और उनके जर्जर मकान एवं खस्ता माली हालत पर खासी द्रवित हुईं। मौके पर ही इस परिवार के लिए लोहिया आवास योजना का लाभ देने की घोषणा की। कहा कि सरकार
पीड़ित परिवार के साथ है और इनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। अन्याय करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी और परिवार को न्याय मिलेगा।
साथ ही थानाध्यक्ष प्रभुकांत को परिवार के सदस्यों की सुरक्षा के साथ ही पूरे गांव के पुख्ता सुरक्षा इंतजाम के निर्देश दिए। कहा कि पुलिस यहां लगातार मौजूद रहे और आने -
विज्ञापन
जाने वालों पर नजर रखे। उन्होंने आश्वस्त किया कि परिवार की मांग पर शस्त्र लाइसेंस दिलाया जाएगा। साथ ही पीड़ित परिवार के बुजुर्ग को वृद्धा पेंशन दिलाने की स्वीकृति दी
और रानी लक्ष्मीबाई सम्मान आर्थिक सहायता कोष से भी शासनादेश के अनुसार मदद दिलाने की बात कही। विद्युत विभाग को पोल लगाकर लाइट लगाने के निर्देश दिये।
ग्राम प्रधान को निर्देश दिया कि वह नाली, खड़ंजा और सड़क अच्छी तरह बनवा दें। उन्होंने कहा कि सरकार पीडित परिवार के साथ है, किसी के साथ अन्याय नहीं होने दी
जायेगी अन्याय करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही होगी। ग्रामवासियों ने डीएम को इस परिवार की शिष्टता, सज्जनता और सौम्यता के विषय में बताया। इस दौरान एसडीएम लाल बहादुर, तहसीलदार लालता प्रसाद समेत कई पुलिस
- प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
बसपा विधायक भी मिले पीड़ित परिवार से
कलान। बसपा विधायक नीरज मौर्या भी पीड़ित परिवार से उन के घर जाकर मिले और बुलंदशहर कांड की कड़ी निंदा करते कहा कि प्रदेश मे गुंडाराज कायम है। इस कांड को विधानसभा में उठाने की बात कही। उन्होंने कहा कि बुलंदशहर की इस घटना से पूरे प्रदेश का सिर झुक गया लेकिन सपा सरकार हाथ पर हाथ रखे बैठी है और जनता को लूटा जा रहा है। समय आने पर इस का जनता जवाव देगी। इस दौरान विधायक के साथ अभिषेक बजाज, उमेश कर्ण, ओमकार शाक्य आदि मौजूद थे।
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल भी पहुंचा गांव
कलान/ शाहजहांपुर। बुलंदशहर घटना के पीड़ित परिवार के गांव मंगलवार को कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा की अगुवाई में पहुंचा। पीड़ित परिवार के बुजुर्ग से पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद से मोबाइल पर वार्ता कराई। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पीड़ित परिवार के साथ है और आत्मा को झकझोरने वाली यह घटना समाज के लिए बदनुमा दाग है। कहा कि अब सपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, राजकुमार सिंह, लक्ष्मीकांत मिश्रा, विजय मिश्रा, कृपाराम मिश्रा आदि मौजूद थे।
भाजपा ने की सीबीआई जांच की मांग
शाहजहांपुर। बुलंदशहर कांड की भाजपा ने सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने कांड में शामिल रहे सभी आरोपियों जब तक सजा नहीं हो जाती, पार्टी चुप नहीं बैठेगी। सपा शासनकाल में युपी का हर शहर बुलंदशहर हो गया है। सत्ता का संरक्षण लेकर दरिंदे बहू - बेटियों की आबरू लूट रहे हैं। लखीमपुर खीरी में तीन माह पहले तीन अविवाहित बहनों को अगवा कर ले जाने की घटना हुई थी और तब मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप पर घटना के चौथे दिन बहनें अपने घर को लौटी सकी थीं लेकिन उस मामले में न तो कोई कार्रवाई हुई एवं ना ही कोई आरोपी पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के पिता मुलायम सिंह दरिंदों का हौसला बुलंद करने के लिए जिम्मेदार हैं और उन्होंने ही मंच से कहा था कि नौजवानों से इस उम्र में ऐसी गलतियां हो जाती हैं।