फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The fourth phase of polling today Tehsil in Jalalabad

चौथे चरण का मतदान आज जलालाबाद तहसील क्षेत्र में

Wed, 28 Oct 2015 08:42 PM IST
जलालाबाद/मिर्जापुर/कलान।
जलालाबाद/मिर्जापुर/कलान। Updated Wed, 28 Oct 2015 08:42 PM IST
विज्ञापन
The fourth phase of polling today Tehsil in Jalalabad
बृहस्पतिवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत अंतिम चरण का मतदान जलालाबाद सहित तहसील क्षेत्र के कलान तथा मिर्जापुर ब्लॉक के गांवों मेेें बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे से सायं पांच बजे तक 553 बूथों पर होगा। जिला पंचायत के दस और क्षेत्र पंचायत के कुल 251 वार्डों के सदस्य पद के लिए अपनी पसंद का प्रत्याशी चुनने को 3.53 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए सभी ब्लॉक मुख्यालयों से बुधवार शाम तक पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंचा दी गईं।
विज्ञापन

दो ब्लाक कटरी क्षेत्र के होने के कारण मतदान के दौरान कहीं गड़बड़ी की आशंका न रहे, इसके लिये तहसील क्षेत्र को सात जोन तथा 65 सेक्टरों में बांटा गया है, जहां सात जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। तहसील क्षेत्र में कुल 27 अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केन्द्रों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहने के साथ ही अतिरिक्त पुलिस फोर्स की व्यवस्था की गई है। अधिकारियों के मुताबिक इसके अलावा अन्य सभी बूथों पर भी पैनी निगाह रखने की पर्याप्त व्यवस्था की गई है, ताकि मतदाता निर्भीक होकर मतदान कर सकें।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह होते ही सभी ब्लाक परिसरों में आरओ, एआरओ तथा अन्य अधिकारियों ने चुनाव ड्यूटी संभाल ली। सभी मतदानकर्मी पहुंचे और चुनाव संबंधी सामग्री और मतदान पेटिकाएं लेकर पोलिंग बूथों के लिये रवाना हो गए। इस बीच, चुनाव प्रेक्षक आईएएस जगदीश प्रसाद, डीएम शुभ्रा सक्सेना, एसपी बबलू कुमार और सीडीओ पुलकित खरे ने विभिन्न ब्लॉकों का दौरा करके मतदान कर्मिकों की बूथों पर रवानगी सुनिश्चित कराई। इस दौरान डीएम समेत सभी अफसरों ने निर्वाचन कर्मिकों और मतदाताओं से मतदान प्रक्रिया में निष्पक्ष और निर्भीक होकर शामिल होने का आग्रह करते हुए कहा कि कटरी की संवेदनशीलता को देखते मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह अफसर निभाएंगे जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी
दो जोन में बंटे जलालाबाद ब्लाक प्रथम में जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी तथा दूसरे खंडहर जोन में एसडीएम लाल बहादुर को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। कलान के प्रथम जोन बारांकला में तिलहर के एसडीएम विजय शंकर दुबे, दूसरे आंधीदेई जोन में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सलिल कुमार पटेल तथा तीसरे खजुरी जोन में एसडीएम सदर आदित्य प्रकाश त्रिपाठी जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी निभाएंगे। मिर्जापुर के प्रथम जोन में जलालाबाद की एसडीएम वंदना त्रिवेदी तथा द्वितीय जोन में डीआरडीए के परियोजना निदेशक अजय प्रकाश को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

एक वाहन का प्रयोग कर सकेंगे प्रत्याशी
जलालाबाद तहसील क्षेत्र में आखिरी चरण में होने वाले मतदान के दिन जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार केवल एक वाहन का इस्तेमाल कर सकेंगे। उक्त वाहन के लिए संबंधित अधिकारी से अनुमति लेना आवश्यक होगा तथा आवंटित वाहन को कोई और उपयोग में नहीं ला सकेगा।

कटरी इलाके के गांवों में किए गए विशेष इंतजाम
तहसील क्षेत्र में चौथे चरण में होने वाले मतदान में मिर्जापुर तथा कलान इलाके के गांवों में निर्विघ्न चुनाव कराना प्रशासन के लिए कड़ी चुनौती है। इसके लिए प्रशासन ने चप्पे-चप्पे पर नजर रखने को खाका तैयार कर लिया है। अति संवेदनशील प्लस के अलावा अति संवेदनशील तथा संवेदनशील बूथों पर भी पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था मौजूद रहेगी। इसके अलावा क्षेत्र के सभी थानों में पीएसी के जवानों के अलावा बड़ी तादाद में पुलिस फोर्स भेज दिया गया है। मतदान के दौरान 59 कलस्टर मोबाइल टीमें बराबर गश्त करती रहेंगी।

यहां दर्ज करा सकते हैं शिकायत
चुनाव प्रेक्षक                               9795389216
जिलाधिकारी                               9454417527
पुलिस अधीक्षक                            9554400306

जोनल मजिस्ट्रेट जलालाबाद प्रथम    9415215184
जोनल मजिस्ट्रेट जलालाबाद द्वितीय   9415160264
जोनल मजिस्टे्रट कलान बाराकलां    9454415879
जोनल मजिस्ट्रेट कलान आंधीदेई      7054138691
जोनल मजिस्ट्रेट कलान खजुरी        9454415878

चौथे चरण का मतदान: एक नजर
कुल ब्लाक                     -03
कुल जिला पंचायत सीट    -10
कुल क्षेत्र पंचायत वार्ड    - 251
कुल मतदान केन्द्र          - 284
कुल मतदेय स्थल          - 553
कुल वोटर            - 353889
कुल जोन             - 07
कुल सेक्टर                - 65

ब्लाक वार मतदान तैयारी: एक नजर
जलालाबाद ब्लाक                                  
कुल जिला पंचायत सीट- 04
कृल क्षेत्र पंचायत वार्ड- 95
कुल मतदान केन्द्र- 104
कुल मतदेय स्थल- 210
कुल मतदाता- 133091
कुल जोन- 02
कुल सेक्टर- 26                 

कलान ब्लाक-
कुल जिला पंचायत सीट- 03
कुल क्षेत्र पंचायत वार्ड- 80
कुल मतदान केन्द्र - 100
कुल मतदेय स्थल - 175
कुल मतदाता - 117455
कुल जोन - 03
कुल सेक्टर - 20

मिर्जापुर ब्लाक-
कुल जिला पंचायत सीट - 03
कुल क्षेत्र पंचायत वार्ड - 73
कुल मतदान केन्द्र - 80
कुल मतदेय स्थल - 168
कुल वोटर - 103343
कुल जोन - 02
कुल सेक्टर - 19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed