फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The food for devotees of the anchor

श्रृद्धालुओं ने लंगर के लिए दी खाद्य सामग्री

Wed, 16 Sep 2015 11:16 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 16 Sep 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
The food for devotees of the anchor
गुरुद्वारा कुटिया साहिब में चल रहे संत सुखदेव सिंह महाराज की पुण्यतिथि पर समागम का बुधवार को समापन हो गया। अंतिम दिन हजारों श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज के दरबार में मत्था टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा में लंगर के लिए खाद्य सामग्री दान की।
विज्ञापन

समापन सत्र में भलाई सेवा केंद्र कोलाजी महाराज अमृतसर की बहन परमजीत कौर ने सबद-कीर्तन और गुरुवाणी से संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा के आसपास तथा मालगोदाम मुख्य मार्ग पर मेले जैसा माहौल रहा। कई जनपदों से आई सिख संगत ने गुरु महाराज के अटूट लंगर में न सिर्फ प्रसाद छका, बल्कि लंगर सेवा भी की। गुरुद्वारा और उसके बाहर खूब सजावट की गई थी। श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज के दरबार के अलावा संत सुखदेव सिंह महाराज के चित्र के समक्ष मत्था टेककर उन्हें नमन किया। इसी कड़ी में बाहर से आए अन्य रागी जत्थों ने भी कीर्तन किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व श्री अखंड पाठ और सुखमनी साहिब के पाठ की समाप्ति हुई। आयोजन में मुख्य सेवादार गुरुबख्श सिंह प्रूथी, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की प्रधान कमलेश कौर माटा, महामंत्री हरभजन सिंह दुआ, जवाहर सिंह, अवतार सिंह मोगा, रंजीत सिंह बग्गा, हरभजन सिंह प्रूथी आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed