फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The father-son injured wild pig attack

जंगली सुअर के हमले से पिता-पुत्र घायल

Wed, 11 May 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Wed, 11 May 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
The father-son injured wild pig attack
जंगली सुअर के हमले से पिता-पुत्र घायल
थाना निगोही क्षेत्र के गांव गनपतपुर में मंगलवार की सुबह खेत पर काम करते समय जंगली सुअर ने पिता-पुत्र पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल हुए दोनों लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव गनपतपुर निवासी 55 वर्षीय रामेश्वर और उनका 25 वर्षीय बेटा अमित सुबह करीब आठ बजे खेत पर गन्ने की गुड़ाई कर रहे थे, तभी अचानक जंगली सुअर ने अमित पर हमला कर दिया। यह देखकर पास में काम कर रहे रामेश्वर ने बेटे को बचाने का प्रयास किया तो सुअर ने उन पर भी हमला कर दिया। सुअर के हमले से बाप-बेटे चीखने लगे। उनकी आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने लाठी-डंडों की मदद से सुअर को भगाया। दोनों घायलों को निगोही सीएचसी लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed