{"_id":"e787d7765ccf3a38426decbee5c3aad0","slug":"the-development-of-the-village-leaders-to-oath-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कराने की ग्राम प्रधानों ने ली शपथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कराने की ग्राम प्रधानों ने ली शपथ
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 02 Mar 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत सदस्यों के पद रिक्त रहने से कोरम के अभाव में शपथ न पाने वाले 255 ग्राम पंचायतों के प्रधानों समेत सैकड़ों ग्राम पंचायत सदस्यों ने मंगलवार को पद से जुड़े दायित्वों के निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली। विकास खंड कार्यालयों में आयोजित समारोहों में डीएम के स्तर से नामित अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों और पंचायत सदस्यों को भेदभाव रहित विकास कार्य कराने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
जिले की 1077 ग्राम पंचायतों में 255 ऐसी शेष बची थीं, जहां ग्राम पंचायत सदस्यों के 2747 पदों पर किसी उम्मीदवार ने चुनाव नहीं लड़ा। इन ग्राम पंचायतों की विभिन्न समितियों का कोरम पूरा नहीं होने से उनके गठन का काम भी नहीं हो सका। इस वजह से संबंधित ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाने की औपचारिकता शेष पंचायत सदस्यों का निर्वाचन होने तक टाल दी गई। डीपीआरओ चंद्रिका प्रसाद के अनुसार शपथ लेने वाले ग्राम प्रधानों को ग्राम पंचायतों की बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
रौसर कोठी। भावलखेड़ा ब्लॉक कार्यालय में आयोजित समारोह में प्रभारी खंड विकास अधिकारी राम मनोहर वाजपेयी ने विभिन्न ग्राम पंचायतों के 21 प्रधानों और 229 ग्राम पंचायत सदस्यों को पद के निर्वहन की शपथ दिलाई। इस मौके पर एडीओ पंचायत, कई ग्राम पंचायत अधिकारी आदि मौजूद रहे। उधर, ददरौल ब्लॉक कार्यालय में प्रभारी बीडीओ वाजपेयी ने पांच ग्राम प्रधानों और 59 ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
कांट। विकास खंड कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के 15 ग्राम प्रधानों और 162 ग्राम पंचायत सदस्यों ने पद के निष्ठापूर्वक निर्वाह की शपथ ली। इस काम के लिए डीएम से नामित एडीओ पंचायत शिवरतन लाल ने शपथ दिलाई। इस मौके पर तमाम ग्राम प्रधानों और सदस्यों के समर्थक, घरवाले आदि मौजूद रहे।
मदनापुर। विकास खंड की 70 ग्राम पंचायतों में से 18 ऐसी ग्राम पंचायतें शेष बची थीं, जहां के प्रधान और सदस्य शपथ नहीं ले पाए थे। इन सभी ग्राम पंचायतों के प्रधानों और 235 सदस्यों को बीडीओ अमित प्रताप सिंह ने शपथ दिलाई। कार्यक्रम में एडीओ पंचायत राजेश शर्मा, नंद किशोर गंगवार, महेश पाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
जलालाबाद। कोरम पूरा न होने के कारण शपथ लेने से वंचित रह गए क्षेत्र की 11 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधानों व उक्त ग्राम पंचायतों के 155 सदस्यों को ब्लाक सभागार में मंगलवार को एडीओ अब्दुल अतीक सिद्दीकी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ के दौरान बीडीओ अश्विनी कुमार पांडेय, मो. इलियास, ओमपाल गंगवार, शिवालय शर्मा, संजीव सिन्हा, संजीव भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
खुदागंज। विकास खंड मुख्यालय पर चुनाव में निर्वाचित 30 ग्राम प्रधानों एवं 265 ग्राम पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ बीडीओ राजकुमार वर्मा ने दिलाई। इस मौके पर एडीओ पंचायत पवन कुमार, ग्राम विकास अधिकारी अवनीश चंद्र शर्मा, सुनील त्रिवेदी, विमल अवस्थी, अखिलेश गौतम ,पंकज गंगवार, प्रधान संगठन के मंडल अध्यक्ष मो. जावेद आलम अंसारी, राघव सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
तिलहर। विकास खंड तिलहर में नवनिर्वाचित प्रधानों तथा ग्राम सभा के सदस्यों को एडीओ पंचायत आरिफ मोहम्मद खान ने 32 ग्राम प्रधान और 365 सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई। इस दौरान बीडीओ सुधीर कुमार सिंह यादव, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, जय प्रकाश मिश्रा, अनिल सक्सेना, गोपाल राम दीक्षित, प्रतिपाल सिंह, बृजेश चंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।