{"_id":"5741f8b74f1c1bb415690c78","slug":"the-debt-ridden-farmer-lives-by-consuming-slfas","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज में डूबे किसान ने सल्फास खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज में डूबे किसान ने सल्फास खाकर दी जान
Mon, 23 May 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Mon, 23 May 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
कर्ज में डूबे किसान ने सल्फास खाकर दी जान
Link Copied
क्षेत्र के गांव करनपुर पड़री में रविवार की शाम कर्ज में डूबे एक किसान ने सल्फास खाकर जान दे दी। मृतक के परिवार ने पुलिस को सूचना दिए बगैर किसान के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि हलका लेखपाल को सूचना दी थी लेकिन वह नहीं आया। खुदकुशी करने वाला 35 वर्षीय राजेश सिंह करनपुर पड़री निवासी श्यामवीर सिंह का बेटा था। उसकी करीब 20 बीघा खेती है। राजेश ने बैंक ऑफ इंडिया की शाहजहांपुर शाखा के किसान क्रेडिट कार्ड पर दो लाख रुपये लोन लेकर 14 बीघा खेत में गेहूं की फसल की थी और छह बीघा में शिवाले (मेंथा की एक प्रजाति) की फसल की थी। मौसम की मार की वजह से गेहूं खराब हो गया था। पांच साल पहले उन्होंने मदनापुर की बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से भी 70 हजार रुपये का लोन लिया था। उसकी किस्त नहीं जमा कर पाए थे। बैंक का ब्याज सहित करीब डेढ़ लाख रुपये कर्जा हो गया था। रविवार को राजेश सिंह ने शिवाले की फसल में निकला तेल करीब 20 हजार रुपये में बेचा था। परिवार वालों के अनुसार राजेश को समझ में नहीं आ रहा था कि वह 20 हजार रुपये में कर्जा कैसे चुकाएंगे। बाजार से लौटते वक्त उन्होंने सल्फास की गोलियां ले लीं और रास्ते में पूरनपुर गांव के पास चल रहे नलकूप के पास जाकर दोनों गोलियां गटककर पानी पी लिया। किसी तरह से वह अपने गांव के बाहर पूर्व प्रधान के बाग के पास पहुंचे और हालत बिगड़ने पर वहीं लेट गए। किसी ग्रामीण ने उन्हें उल्टी करते देखा तो इसकी सूचना परिवार वालाें को दी। परिवार वाले वहां पहुंचे और सवारी की व्यवस्था कर उन्हें इलाज के लिए बरेली ले गए। रास्ते में फरीदपुर के पास राजेश सिंह ने दम तोड़ दिया। परिवार वालों ने वहीं एक निजी चिकित्सक को दिखाया, जिसने राजेश को मृत घोषित कर दिया। परिवार वाले रास्ते से ही शव वापस ले आए। शव घर में पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी रानी देवी बदहवास हो गई हैं। मृतक का 12 वर्षीय पुत्र हरिप्रवेश, सात वर्षीय बेटी गंगा और दो वर्षीय बेटा छोटू है। पिता की मौत के बाद परिवार चलाने का संकट है। परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।