फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The death of the young man falling from train

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

Thu, 03 Mar 2016 11:49 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Thu, 03 Mar 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
The death of the young man falling from train
रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को ट्रेन रुकने से पहले ही एक युवक उतरने की जल्दबाजी में ट्रेन से कूद गया।  जिसमे उसकी मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र गांव चिनौर निवासी मुज्जफर अली का मझला बेटा 22 वर्षीय इदरीश बड़े भाई असलम और छोटे भाई अबरीश के साथ लखनऊ में रंगाई-पुताई का काम करता हैं। 15 मार्च को इदरीश के साले की शादी गोरखपुर में थी जिसमें शामिल होने के लिए वह अपनी पत्नी को लेने शाहजहांपुर आ रहा था। सुबह वह लखनऊ से शहीद एक्सप्रेस में शाहजहांपुर के लिए सवार हुआ था। दिन में करीब 11 बजे ट्रेन यहां पहुंची। स्पीड तेज होने के बावजूद ट्रेन रुकने से पहले ही इदरीश ट्रेन से कूद गया। उसे लगा कि ट्रेन यहां नहीं रुकेगी। जिससे वह ट्रेन के पहिए की चपेट में आ गया। इदरीश के पास मिले मोबाइल से जीआरपी ने उसके परिवार वालों को सूचना दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से मृतक के घर में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed