{"_id":"6a21d0fce0f319faa60f3ade","slug":"the-crime-was-committed-in-the-district-while-en-route-to-uttarakhand-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-175248-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: उत्तराखंड जाने के दौरान जिले में की थी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: उत्तराखंड जाने के दौरान जिले में की थी वारदात
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला दिलाजाक के पास महिला के मंगलसूत्र व चेन को लूटने वाले आरोपियों ने बाराबंकी के देवा शरीफ से उत्तराखंड जाने के दौरान शाहजहांपुर में रुकने के दौरान वारदात को अंजाम दिया था। उनका प्लान था कि वारदात को अंजाम देकर भाग जाएंगे लेकिन पुलिस से मुठभेड़ के बाद दोनों धर लिए गए, इस दौरान दौरान दोनों के पैर में गोली भी लगी। पुलिस के अनुसार दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, उत्तराखंड राज्य के ऊधमसिंह नगर के थाना गदरपुर क्षेत्र के ठंडा नाला गूलरभोज निवासी रफीक व अकरम अली अपने साथी अनवर अली के साथ मिलकर लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। 24 मई को तीनों बाइक से बाराबंकी के देवा शरीफ गए थे।
वहां से वापसी में शाहजहांपुर स्टेशन के पास होटल में रुके और लूट की वारदात को अंजाम देने का प्लान बनाया। बदमाशों ने रेकी शुरू की। 25 मई की सुबह सदर बाजार क्षेत्र में बाबा विश्वनाथ मंदिर की ओर से बुजुर्ग महिला को गले में सोने की चेन व मंगलसूत्र पहनकर आते देखा। एक साथी ने महिला का पीछा किया।
विज्ञापन
जैसे ही महिला घर के पास पहुंची। तभी उससे चेन व मंगलसूत्र छीनने की कोशिश की। इस बीच हुई धक्का-मुक्की में महिला गिर गई। इसके बाद तीनों बाइक से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार लूटी गई चेन व मंगलसूत्र को अपने क्षेत्र के लिफाकत को बेचकर 15-15 हजार रुपया आपस में बांट लिया।
पुलिस ने बताया कि रफीक ने हाईस्कूल व अकरम ने कक्षा आठ तक पढ़ाई की है। अकरम अली पर गोरखपुर के थाना कैंट और महाराजगंज जिले के थाना फरेंदा में चोरी, धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं। रफीक पर फतेहगढ़ जिले के थाना कोतवाली और औरैया जिले के थाना बिधूना में चोरी व धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं। भागे हुए युवक की तलाश में गठित टीम उत्तराखंड भेजी जाएगी।
--
महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशाें की तलाश की जा रही थी। बुधवार की रात मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए। दोनाें को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
-पंकज पंत, सीओ सिटी