{"_id":"9a48c619763a927f36436e89a2b1fb74","slug":"the-copy-center-administrator-pits-father-to-daughter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी को नकल कराने को लेकर केंद्र व्यवस्थापक से भिड़ा पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी को नकल कराने को लेकर केंद्र व्यवस्थापक से भिड़ा पिता
The copy center administrator pits father to daughter
Updated Mon, 29 Feb 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा में पुत्री को नकल कराने को लेकर एक व्यक्ति केंद्र व्यवस्थापक से भिड़ गया। दोनों में जमकर नोकझोंक हुई। बाद में केंद्र व्यवस्थापक ने धमकी देने के आरोप में छात्रा के पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन
नगर के आदर्श बाल विद्यालय इंटर कालेज के केंद्र प्रभारी राम किशोर दुबे ने पुलिस को बताया कि सोमवार को यूपी बोर्ड परीक्षा में सुबह की पाली का पेपर चल रहा था। करीब नौ बजे मोहल्ला रामनगर कालोनी निवासी वेद प्रकाश शर्मा कालेज में घुस आया और अपनी पुत्री को नकल कराए जाने को दबाव बनाने लगा। आरोप है कि शर्मा ने उनके साथ गाली गलौज भी की। साथ ही कालेज में चल रही परीक्षा में व्यवधान डालने लगा। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
केंद्र व्यवस्थापक के साथ गाली गलौज कर नकल के लिए दबाव बनाने का आरोपी तहसील जलालाबाद में ग्राम पंचायत अधिकारी है। इस संबंध में आरोपी वेद प्रकाश शर्मा का कहना है कि वह अपनी पुत्री की फीस की रसीद लेने गए थे। उन्हें रसीद इनकमटैक्स के साथ लगाना पड़ती है। केंद्र प्रभारी के साथ अभद्रता का आरोप गलत है।
विज्ञापन
अनुदेशकों की काउंसिलिंग आज
शाहजहांपुर। परिषदीय उच्च प्राथमिक स्कूलों में कला, शिक्षा, शारीरिक एवं स्वास्थ्य शिक्षा तथा कार्यानुभव शिक्षा के अंशकालिक अनुदेशकों की विद्यालय चयन को काउंसिलंग मंगलवार को होगी। बीएसए कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि संविदा पर नियुक्त होने वाले अर्ह अभ्यर्थियों की विद्यालय चयन के लिए काउंसिलिंग पहली मार्च को अपरान्ह दो बजे से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में होगी। अर्ह अभ्यर्थियों की सूची बीएसए कार्यालय में चस्पा है।