फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The compensation given to the SDM memorandum BKU

मुआवजा दिलाने को भाकियू ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

Sat, 02 Jan 2016 08:43 PM IST
जलालाबाद।
जलालाबाद। Updated Sat, 02 Jan 2016 08:43 PM IST
विज्ञापन
The compensation given to the SDM memorandum BKU
भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) से जुड़े किसानों ने विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर संगठन के जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह यादव के नेतृत्व में तहसील पर धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम वंदना त्रिवेदी को दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में बेमौसम बारिश तथा ओलावृष्टि से हुए फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की राशि को अविलंब वितरित कराने, सूखे की चपेट में आई वर्तमान खरीफ की फसल को लेकर फसल बीमा दिए जाने तथा ऋण की देनदारी को माफ किए जाने, गन्ना भुगतान का ब्याज सहित पैसा दिए जाने, क्षेत्र की सभी नहरों में पानी छुड़वाए जाने तथा ट्यूबवेलों की मरम्मत कराये जाने, ग्रामीण इलाकों को कम रेट पर अधिक बिजली सप्लाई मुहैया कराये जाने, प्रधानमंत्री के आश्वासन के अनुरूप प्रत्येक फसल के उत्पादन में लगने वाली लागत मूल्य में 50 प्रतिशत जोड़ते हुए समर्थन मूल्य घोषित किए जाने, पंजाब प्रांत के पूरनपुर में विगत मार्च महीने में की गई घोषणा के अनुरूप ग्रामीणों को पांच हजार रुपये मासिक पेंशन दिए जाने तथा वनरोज समेत अन्य जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कानून बनाये जाने संबंधी मांगे शामिल हैं।
विज्ञापन

पूर्व में तहसील परिसर में आयोजित हुई किसानों की पंचायत में वक्ताओं ने सरकार पर वादाखिलाफी करने तथा किसानों की समस्याओं के निस्तारण में रूचि न लिए जाने को लेकर तीखे व्यंग्य वाण चलाए तथा सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया गया। इस दौरान श्यामकिशोर अग्निहोत्री, रतीराम वर्मा समेत बड़ी तादाद में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed