{"_id":"5731f3d64f1c1b7651919ae0","slug":"the-children-were-selected-in-iit-renaissance-men","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेनेसां के बच्चों का आईआईटी मेंस में हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेनेसां के बच्चों का आईआईटी मेंस में हुआ चयन
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Wed, 11 May 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
नगर के सीबीएसई विद्यालय रेनेसां एकडमी के तीन छात्र-छात्राआें ने अपने पहले प्रयास में ही बिना किसी कोचिंग के आईआईटी मेंस की परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय व परिवार का नाम रोशन किया है। मोहल्ला कुंवरगंज निवासी व्यवसायी सुदेश कुमार गुप्ता की पुत्री सीमा गुप्ता, दातागंज निवासी संजीव अग्रवाल के बेटे संयम अग्रवाल तथा स्टेशन रोड मीरानपुर कटरा निवासी कृष्णपाल गंगवार के बेटे अनुज गंगवार ने सिर्फ अपनी दम पर आठ से दस घंटे तक पढ़ाई करके आईआईटी परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। छात्र छात्राआें ने अपनी सफलता का श्रेय अभिभावकों तथा विद्यालय स्टाफ को दिया है।
विज्ञापन