फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The children had a determination to beat Mother Earth

बच्चों ने लिया धरती माता को हरा रखने का संकल्प

Sat, 23 Apr 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sat, 23 Apr 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
The children had a determination to beat Mother Earth
लिया धरती माता को हरा रखने का संकल्प
विश्व पृथ्वी दिवस पर कई शिक्षण संस्थाओं में विभिन्न प्रतियोगिताएं और गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संतुलन के लिए पृथ्वी को हरा-भरा रखने और उसका संरक्षण करने के लिए प्रेरित किया। तक्षशिला पब्लिक स्कूल में मनाए गए विश्व पृथ्वी दिवस कार्यक्रम में बच्चों को सेवार्थ, सेव वाटर, सेव एनवायरमेंट का संदेश दिया गया। बच्चों ने गीतों और नुक्कड़ नाटक माध्यम से पृथ्वी को बचाने का संदेश दिया। इन कार्यक्रमों में अध्यात्म चौरसिया, सृष्टि, हसन, स्वयं तिवारी, शिवांश, पार्थ, आस्था, युवराज, झील, वैलेस्का, प्राप्ति, प्रज्ञा, मुस्तफा, स्वरसिता, आराध्या, दैनियाल, तासफा, जिया, दिव्यम, सांघवी, वाणी आदि बच्चे शामिल हुए। प्रधानाचार्य उज्ज्वला सिन्हा की देखरेख में हुए कार्यक्रम में राखी, गुरजीत, राधिका, एकता, नीलू, निधि तिवारी आदि का योगदान रहा। बचपन स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस पर बच्चों के बीच पोस्टर और भाषण प्रतियोगिता कराई गई। इस अवसर पर बच्चों ने स्कूल परिसर में पौध भी रोपित की। इससे पूर्व प्रबंधक राम नरेश यादव ने बच्चों को जागरुक करते हुए कहा कि पृथ्वी को सुरक्षित रखकर ही जन-जीवन बचाया जा सकता है। जन-जीवन सुरक्षित रखने को हमें अपनी धरती माता का श्रंगार कर उसे हरा-भरा रखना होगा। इसलिए सभी बच्चे स्कूल और घर में पौध रोपित करें। प्रधानाचार्य निधि बहल की देखरेख में हुई पोस्टर प्रतियोगिता में हर्ष, श्रेष्ठ, आराध्या, रिदम, देवांश, अर्णव, तनिष्का, अदिति, तनिष्क, अंशुमान, दिव्यांश, मानवी, अनन्या, देवांशी, चित्रांश, तृप्ति, भावना, सामर्थ्य, गुलिका, यूसुफ, आकर्ष, आयुष, सोमा, श्रष्टी, कनिष्का, अनामिका, साहिबा, पल्लवी आदि को कक्षा में विजयी घोषित किया गया। जवाहर नवोदय विद्यालय में चल रहे पांच दिवसीय राज्यपाल पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर में दूसरे दिन विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। शिविर में 12 जनपदों से आए छात्र-छात्राओं ने स्काउट-गाइड का प्रशिक्षण लेते हुए पृथ्वी का श्रंगार करने को पौध रोपने पर जोर दिया। इस मौके पर बच्चों ने स्कूल परिसर में प्रधानाचार्य अजीत कुमार शुक्ल, जिला स्काउट मास्टर निकहत परवीन और जिला गाइड कैप्टन दपिंदर कौर के साथ पौध रोपण भी की। पौधारोपण में आशा वर्मा, नंदलाल, गीता वोरा, अंजली मैसी, अमिता मिश्रा, मंजू, मीनाक्षी आदि का योगदान रहा। रिलायंस टाउनशिप स्थित किडजी प्री स्कूल में भी अर्थ डे हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसरस पर प्रबंधक निर्भय अग्रवाल ने बच्चों को पर्यावरण प्रदूषण से बचाव के लिए पृथ्वी को हरा-भरा रखने का संदेश दिया। पोस्टर, चार्ट और ग्लोब तैयार करके प्रागी, प्रधी सिंह, नैतिक, इशिता जैन, रियांश, अभिनव, आराध्या, परिधि, अनुराग, दीक्षा, प्रालक्ष्या, सुयश, वंश, हरिओम, हर्षित, विमल, अनुराग एवं राम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed