{"_id":"ac53fb3451005429e283969c70f09347","slug":"the-charmer-s-birthday-celebrated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया गया मोहनी का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया गया मोहनी का जन्मदिन
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 07 Oct 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय प्राथमिक विद्यालय नईबस्ती में कक्षा पांच की छात्रा मोहिनी का 10वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने स्कूल परिसर में सजावट की और केक काटकर मोहिनी के स्वस्थ रहने और दीर्घायु की कामना की।
मोहिनी अपने जन्मदिन पर बहुत खुश थी, आखिर उसके जन्मदिन पर इतनी सजावट और केक जो काटा गया। स्कूली बच्चों से घिरी मोहिनी ने जैसे ही शिक्षकों के साथ केक काटा, वैसे ही सहपाठियों ने हैप्पी बर्थ डे मोहिनी कहकर तालियां बजाईं। खुशी से गदगद मोहिनी ने गुरुजनों और सहपाठियों को केक खिलाया। उसे उपहार भी खूब मिले। रवीना, रहनुमा, रिमझिम, कविता, अर्चना, रूपा, सोनी, रशीद, असलम, साहिल, अब्दुल समर, प्रज्जवल, करन, अर्जुन, अजय, विजय आदि बच्चों ने विद्यालय कक्ष को फूलों से सजाया। केक काटने केेे बाद बच्चों ने शिक्षण कक्ष में लगाए गए रंग-बिरंगे गुब्बारे भी खूब फोड़े। कार्यक्रम में शिक्षक नेता राज कुमार तिवारी, ज्ञानेंद्र कुमार, कविता, विद्या सक्सेना, सुनीता देवी, संतोषी गुप्ता, मैना देवी, मोहनी, रामचंदर, सुधीर, विशोक आदि मौजूद रहे।