{"_id":"44056f7c140566d40083b15a63ccba0d","slug":"the-cessation-of-the-message-of-the-poster-competition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर प्रतियोगिता से दिया नशा उन्मूलन का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टर प्रतियोगिता से दिया नशा उन्मूलन का संदेश
शाहजहांपुर।
Updated Sat, 12 Sep 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
जेसी वीक के अंतर्गत ‘से नो ड्रग्स एंड टोबैको’ के संदेश के साथ पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई। छात्र-छात्राओं ने चित्रकारी के माध्यम से विषय से संबंधित विचारों की शानदार अभिव्यक्ति की।
बीएस पब्लिक स्कूल हुई पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने नशाखोरी से होने वाली हानियों और उसके दुष्प्रभावों के बारे में कलाकृतियां बनाईं। संयोजक अनुज गुप्ता, रचित गर्ग के संयोजन में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. राजेश त्रिपाठी ने निर्णायक की भूमिका निभाते हुए नैनसी सिंह को प्रथम, निधि त्रिवेदी को द्वितीय और अमित गुप्ता, रोहित एवं कीर्ति अग्रवार को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान का विजेता घोषित किया। अमृतपाल और शिवांशु ने नशा उन्मूलन पर विचार व्यक्त किए। क्लब के अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए आभार व्यक्त किया। स्कूल के डायरेक्टर प्रह्लाद राय अग्रवाल, प्रबंधक शालिनी अग्रवाल ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन में जेसी वीक के डायरेक्टर सचिन बाथम, पुनीत रस्तोगी, सुशांत बंसल, पंकज पांडेय आदि का योगदान रहा।