{"_id":"576feec84f1c1bcf7379aa98","slug":"the-center-with-the-railway-unions-and-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे के साथ आए केंद्र और राज्य के कर्मचारी संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे के साथ आए केंद्र और राज्य के कर्मचारी संघ
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 26 Jun 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे कर्मियों की 11 जुलाई को प्रस्तावित हड़ताल सफल बनाने के लिए केंद्र और राज्य कर्मचारी संगठनों ने भी अपना समर्थन दे दिया है। एक मंच पर आए संगठनों ने रविवार को बैठक कर अनिश्चितकालीन हड़ताल की रणनीति पर विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के शाखा सचिव नरेंद्र त्यागी ने कहा कि 11 जुलाई को रेलवे के साथ सभी कर्मचारी संगठन साथ होंगे और सभी के सहयोग से हड़ताल को सफल बनाया जाएगा। उन्होंने राज्य और केंद्रीय कर्मचारी संगठनों से अपील की कि वह पूरे जोशोखरोश के साथ एकजुटता का परिचय देते हुए हड़ताल में शामिल हों, ताकि केंद्र तक अपनी बात पहुंचाई जा सके और हड़ताल का मकसद पूरा हो सके। वरिष्ठ सदस्य वीएस त्रिवेदी ने 1974 की हड़ताल का हवाला देते हुए अपने अनुभव बांटे और उसी अनुरूप एकजुटता पर बल दिया। सहायक सचिव राकेश मिश्रा ने बताया कि राज्य संगठनों के समर्थन के पत्र बराबर प्राप्त हो रहे हैं, उससे लगता है कि हड़ताल ऐतिहासिक होगी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष अनिल दीक्षित, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र सक्सेना, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री देवेश वाजपेयी ने समर्थन की घोषणा करते हुए सुझाव भी रखे। शाखाध्यक्ष ओमशिव अवस्थी की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षक नेता प्रेमपाल गंगवार, एसपी चावला, सुनीत तिवारी, महावीर सिंह, सुनील मालवीय, नरेंद्र पाल, नत्थू, सोमवीर, बाबूराम आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन