फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The case of misbehavior with RPF reached higher officials, case may be registered

Shahjahanpur News: आरपीएफ से अभद्रता करने का मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा, दर्ज हो सकता है मुकदमा

Tue, 05 Nov 2024 02:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 05 Nov 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
The case of misbehavior with RPF reached higher officials, case may be registered
शाहजहांपुर। रोजा के आगे निगोना स्थित रेलवे क्राॅसिंग पर पेंड्रोल क्लिप उखाड़ने के वांछितों की तलाश के दौरान आरपीएफ से अभद्रता का मामला मुरादाबाद के अधिकारियों तक पहुंच गया है। आरपीएफ ने जीडी में तस्करा डाल दिया, जिससे संबंधितों पर मुकदमा दर्ज हो सकता है। वहीं, वांछितों की तलाश में वारंट के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम साढ़े सात बजे निगोना गांव के फाटक के किनारे स्थित स्कूल में जुआ खेलते समय युवकों में विवाद होने पर आरपीएफ के दो सिपाहियों के साथ मारपीट की गई थी। आरोपियों ने 30 से 35 पेंड्रोल क्लिप उखाड़ दी थी। मामले में तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। रविवार की शाम को आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय शर्मा के नेतृत्व में रामापुर गांव में दबिश दी गई थी।
विज्ञापन

सिपाहियों ने वांछित पिंटू को दबोच लिया। अन्य की तलाश करने पर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर आए व वांछितों के परिजनों ने वारंट के नाम पर अभद्रता भी की थी। इंस्पेक्टर ने पूरे मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी, साथ ही घटना का तस्करा डाल दिया। उन्होंने बताया कि तस्करे पर मुकदमा दर्ज हो सकता है। वांछितों की गिरफ्तारी के लिए वारंट प्राप्त करेंगे, उसके बाद गिरफ्तारी की जाएगी। जरूरत पड़ने पर सिविल पुलिस की मदद भी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed