फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The BSP's captive elephants are smaller than

नोट बंदी से छोटा हो गया बसपा का हाथी

Fri, 02 Dec 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Fri, 02 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
The BSP's captive elephants are smaller than
केशव प्रसाद का स्वागत करते भाजपाई
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने खिरनीबाग मैदान में बृहस्पतिवार को विपक्षियों पर तीखे हमले किए। उन्होंने कांग्रेस, सपा और बसपा को निशाने पर लेते हुए युवाओं का आह्वान किया कि वह ऐसे दलों को सत्ता से दूर रखें, जो समाज के हर वर्ग का उत्पीड़न करने में जुटे रहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है, जिससे अन्य दलों में भगदड़ मची है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह विधानसभा चुनाव में सिक्सर लगाते हुए सभी छह विधानसभाओं को जिताने में भूमिका निभाएं। 
विज्ञापन

जीआईसी के खिरनीबाग मैदान में पार्टी के युवा सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष मौर्या ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए बात शुरू की। उन्होंने कहा कि जिस तरह युवाओं ने भाजपा के कांग्रेस मुक्त नारे को सफल बनाते हुए केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनवाई, उसी तरह विधानसभा चुनाव में सपा, बसपा और कांग्रेस मुक्त सरकार बनवाकर भाजपा को सत्ता सौंपे, ताकि केंद्र के साथ मिलकर प्रदेश में विकास की गंगा बहाई जा सके। उसपा की साइकिल के इतने टुकड़े कर दें कि वह चलने लायक ही न रहे। बसपा का हाथी नोट खाकर मोटा हो गया है, नोट बंदी के निर्णय से अब यह हाथी भैंस से भी छोटा नजर आएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा और बसपा सांप नाथ और नागनाथ की तरह ही है। अखिलेश यादव सिर्फ विज्ञापन के मुख्यमंत्री बनकर रह गए हैं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार युवाओं को झूठे मुकदमों में फंसा रही है। भाजपा सरकार बनते ही असली मुकदमे लिखे जाएंगे 
विज्ञापन

इससे पूर्व केंद्रीय महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्यमंत्री कृष्णा राज ने कहा कि जब नौजवान जागता है तभी इतिहास बनता है। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक ने कहा कि अखिलेश यादव ने जनता के साथ धोखा किया है। न तो वह युवाओं को रोजगार दिला सके और न ही कोई फैक्ट्री चला सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ढोलबाजे के साथ जुलूस के रूप में आयोजन स्थल पर पहुंचते रहे। यहां भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश कुमार खन्ना, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, संयोजक जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा, विधायक रोशन लाल वर्मा, वीरेंद्र पाल यादव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज कश्यप, अरुण सागर, डॉ. सुधीर गुप्ता, क्षमा वर्मा, पूर्व विधायक कोविद सिंह, देवेंद्र पाल सिंह, राजवीर सिंह, डीपी सिंह, नवनीत पाठक, सरोज गुप्ता, बाबूराम गुप्ता, सत्यभान भदौरिया, अनिल वाजपेयी, सुधीर सिंह, पवन सिंह, सुनील पाठक, पंकेश मिश्रा, सुबोध मिश्रा, भानु सिंह, राजकमल वाजपेयी, अनूप गुप्ता, अनुज गुप्ता, श्याम नारायण मिश्रा, रोमी आनंद, दिवाकर मिश्रा, ओपी वर्मा, डॉ. रागिनी सिंह, मुकेश राठौर, नवेंदु मिश्र, अवधेश दीक्षित, वैभव खन्ना समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कुछ ही कर सके सम्मान, बाकी रह गए
भाजपा के युवा सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत-सत्कार की रस्म उस हिसाब से पूरी नहीं हो सकी, जिस हिसाब से युवा चाहते थे। प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या को मैनपुरी भी जाना था, इसलिए संक्षिप्त कार्यक्रम ही हो सका। फिर भी अरुण सागर ने चांदी का मुकुट पहनाकर और संयोजक जिपं अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंशुल सिंह चौहान आदि ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। तमाम कार्यकर्ता फूलमालाएं और स्मृति चिन्ह लिए खड़े ही रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed