फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   tet

टीईटी मार्कशीटों के फर्जीवाड़े की गोपनीय जांच शुरू

Thu, 12 Feb 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Thu, 12 Feb 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
विभागीय सूत्रों के अनुसार जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में भी टीईटी के संदिग्ध प्रमाणपत्रों की जांच शुरू कर दी गई है। डायट में ऐसे तमाम प्रमाण पत्र पाए गए हैं, जिनका डेटा नाट फाउंड लिखकर आ रहा है। उनकी गहनता से जांच करने पर पता चला कि कई प्रमाण पत्रों में टीईटी के रोल नंबर, नाम और पिता के नाम में गलतियां हुईं हैं, लेकिन इन लोगों की कंट्रोल आईडी और कंप्यूटर आईडी सही हैं। ऐसे अभ्यर्थियों की सूची बनाकर उन गलतियों को सही कराने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में गरजे टीईटी डिग्री धारक
शाहजहांपुर। यूपीटीईटी संघर्ष मोर्चा समिति के बैनर तले टीईटी पास डिग्रीधारकों ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम को ज्ञापन भी दिया। मोर्चा के पदाधिकारियों ने डीएम को बताया कि टीईटी के फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर तमाम अभ्यर्थियों ने नियुक्ति पा ली है। मांग करते हुए कहा कि ऐसे फर्जी अभ्यर्थियों की जांच कराई जाए, जिससे पात्र लोगों को नौकरी मिल सके।
विज्ञापन

यूपीटीईटी के जिलाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि उन्होंने द्वितीय चयन सूची का मिलान माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी किए गए टीईटी-2011 के मूल परिणाम से किया। इस पर पाया कि कई अभ्यर्थियों का मूल सूची में कोई भी रिकार्ड ही नहीं मिला है। वहीं, तमाम अभ्यर्थी ऐसे हैं जिनके अंक बढ़े हुए हैं। प्रदर्शन करने वाले टीईटी पास अभ्यर्थियों ने मांग की है कि प्रथम और द्वितीय सूची में चयनित हुए प्रशिक्षु शिक्षकों की टीईटी की डिग्री की मूल रिजल्ट से मिलाने कराके जांच कराने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में सिकंदर अली, राम निवास, संजीव कुमार, खालिद खां, वीरेंद्र पाल सिंह, शंकरलाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed