फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   tendua

तेंदुआ जैसा जानवर देखे जाने से दहशत, स्कूल नहीं गए बच्चे

Thu, 23 Sep 2021 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
tendua
तिलहर (शाहजहांपुर)। एक पखवाड़े में तीसरी बार क्षेत्र में तेंदुआ जैसा जानवर देखा गया है। मंगलवार देर शाम गांव गैसरा के पास बाइक सवार युवक को गांव जाते समय रास्ते में तेंदुआ जैसे जानवर दिखाई दिया। उसने ग्रामीणों को बताया तो सभी ने घर के दरवाजे बंद कर लिए। वन विभाग की टीम ने रात में कांबिंग की लेकिन जानवर का पता नहीं चल सका। परिजन ने बुधवार सुबह बच्चे स्कूल नहीं भेजे।
विज्ञापन

वन अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। छह सितंबर की शाम को गांव रजाकपुर के समीप लोगों ने तेंदुआ जैसे जानवर देखा था। 10 सितंबर की सुबह गांव लखोहा क्षेत्र के ग्रामीणों ने तेंदुआ जैसे जानवर को खेतों की ओर घूमते देखा। जानवर गांव लखोहा से फाजिलपुर और सरैया गांव की ओर जाते देखा गया। मंगलवार शाम तीसरी बार गांव गैसरा से सरफुद्दीनपुर गांव जाने वाले मार्ग पर देखा गया।
विज्ञापन

फतेहपुर गैसरा निवासी कांग्रेस के नेता धीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मंगलवार शाम उनके पड़ोसी गांव का युवक बाइक से जा रहा था। तभी तेंदुआ जैसे जानवर ने सड़क पार की। युवक डर कर गांव की ओर भागा और ग्रामीणों को जानकारी दी। उन्होंने अपने दरवाजे बंद कर लिए। सूचना पुलिस और वन विभाग को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग के दरोगा अजय टीम के साथ रात में पहुंचे और उन्होंने क्षेत्र की कांबिंग की, लेकिन कोई जानवर नहीं मिला। वन दरोगा अजय ने बताया कि ग्रामीणों ने तेंदुआ जैसा जानवर देखने की जानकारी दी थी। आसपास कांबिंग कराई गई है। ग्रामीणों को सचेत रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed