{"_id":"5d7d37598ebc3e939f4069f7","slug":"tendua-shahjahanpur-news-bly3762092142","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: पुवायां में तेंदुए ने मचाया हड़कंप, खेतों में काम करने नहीं गए छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: पुवायां में तेंदुए ने मचाया हड़कंप, खेतों में काम करने नहीं गए छात्र
Sun, 15 Sep 2019 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटार क्षेत्र में बाघ के गाय को निवाला बनाने के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है तो वहां पुवायां में घूम रहे तेंदुए के शनिवार को कई गांवों के पास देखे जाने से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
बता दें कि तीन दिन पूर्व शाहजहांपुर रोड पर बड़ागांव के पास तेंदुआ रोडवेज बस के सामने आ गया था। बृहस्पतिवार रात नौ बजे पुवायां के मोहल्ला छावनी निवासी ओमकार ने खेत में लगी सब्जी की रखवाली के दौरान तेंदुआ देखा था। अब शनिवार दोपहर को सबसे पहले तेंदुआ गांव अगौना बुजुर्ग के पास देखा गया।
विज्ञापन
गांव के प्रदीप और नवीन बाइक से पुवायां से घर जा रहे थे, ककरहा मोड़ के पास सामने तेंदुआ दिख जाने से घबरा गए और शोर मचाया। आसपास के लोगों ने मौके पर एकत्र होकर शोर मचाया तो तेंदुआ भाग निकला। गांव जारमानों के पास भी तेंदुआ देखे जाने का शोर मच गया।
विज्ञापन
लोग लाठी डंडे लेकर खेतों की ओर दौड़े, लेकिन कहीं भी दिखाई नहीं दिया। इसके कुछ देर बाद बंडा-पुवायां रोड स्थित गांव जुझारपुर के पास तेंदुआ ने सड़क पार की तो एक जीप के सामने आ गया। इसके बाद जुझारपुर के ग्रामीणों ने शोर मचाया तो वह भाग गया।
उधर, खुटार के गांव रौतापुर कलां में शुक्रवार रात बाघ होने का शोर मच गया। ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और इसके बाद दिन भी लोग खेतों की ओर कम ही गए। गांव हिमांचलपुर में बाघ ने एक गाय को अपना निवाला बना लिया था। उस क्षेत्र के किसानों ने खेतों की ओर जाना बंद कर दिया है। वन दरोगा एसपी गौतम ने बताया कि बाघ के पंजे ट्रेस किए गए हैं। खेत पर जाने वाले लोग सुरक्षा का ध्यान रखें।
पुवायां के रेंजर संजीव तिवारी ने बताया कि तेंदुआ एक दिन में 35 से 40 किमी की यात्रा कर सकता है। यह जंगलों से भटक कर आ गया है। आदमखोर नहीं होने के कारण कोई खतरा नहीं है, लेकिन फिर भी लोग सतर्क रहें। इसकी मौजूदगी की जहां से जानकारी मिलेगी, दिखवाया जाएगा।