फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Temperature dropped by hail with rain

बारिश के साथ ओलावृष्टि से गिरा तापमान 

Mon, 01 May 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। 
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।  Updated Mon, 01 May 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
Temperature dropped by hail with rain
गर्मी - फोटो : अमर उजाला
सुबह दो घंटे के दौरान 7.6 मिमी बारिश रिकार्ड, हवा में बढ़ी नमी, गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन

तेज हवा के अंधड़ से पेड़ की डालें टूटकर बिजली लाइनों पर गिरी, सप्लाई बाधित


मौसम ने रविवार को आधी रात के बाद से अचानक करवट बदली और तेज हवा चलने के साथ बारिश और मामूली ओलावृष्टि से तापमान में कमी आ गई। इससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से तात्कालिक तौर पर राहत मिल गई, लेकिन कई स्थानों पर पेड़ की डालें टूटकर बिजली लाइनों पर गिरने से शहर का पॉवर नेटवर्क छिन्न-भिन्न होे गया। कई स्थानों पर तार टूटने और तेज हवा से उलझ जाने से शहर के कई इलाकाें में घंटों बिजली सप्लाई ठप रही। 
गत शनिवार रात को मौसम ने अपने बिगड़ैल तेवर दिखाए और आंधी के साथ बूंदाबांदी से गर्मी का पारा दो डिग्री नीचे खिसक आया। रविवार को दिन भर तेज धूप खिलने के साथ हवा में बढ़ी आद्रता से गर्मी से बेहाल लोगों को उमस सताने लगी। दिन ढ़लने के बाद मौसम सामान्य रहा, लेकिन आधी रात से हवा के झोंके तेज होने लगे। रात करीब दो बजे तेज हवा अंधड़ों में बदल गई और  आसमान पर छाए बादलों से बिजली कौंधने लगी। 
विज्ञापन

सोमवार को सुबह पांच बजे के बाद बूंदाबांदी के साथ ओले गिरने लगे। दस मिनट बाद ओलावृष्टि तो थम गई, लेकिन दो घंटे तक बूंदाबांदी जारी रहने से पारा करीब तीन डिग्री गिर गया। इस बीच, तेज हवा के झोंकों ने बिजली लाइनों को झकझोर दिया। कई स्थानों पर एचटी और एलटी लाइनों के तार आपस में उलझ जाने से शहर के अधिकांश हिस्सोें की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंट एरिया में एमईएस कैंपस के पास पेड़ की डालें टूटकर नीचे से गुजरी पैना-गोविंदगंज की 33 केवी लाइन पर गिरने से तार टूटकर जमीन पर आ गिरे। अहमदपुर रेती के पास पेड़ की डाल टूटने से 11 केवी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। बहादुरगंज सब स्टेशन से निकली बहादुरपुरा फीडर की 11 केवी लाइन के क्रॉस आर्म टूटने के साथ इंसुलेटर जल गया। इंदिरानगर के नजदीक पेड़ की डाल की चपेट में आकर डबल पोल तिरछा हो गया। 
उधर, ककरा कलां की 11 केवी लाइन और आनंदपुरम फीडर वाली लाइन के तार उलझ जाने से शार्ट सर्किट से बार-बार ट्रिपिंग की समस्या पैदा हो गई। बूंदाबांदी का दौर थमने पर पॉवर कारपोरेशन के एक्सईएन सिटी विवेक पटेल ने सभी एसडीओ और अवर अभियंताओं को संबंधित क्षेत्रों में नेटवर्क सुधारने में जुटाया। विभाग की आधा दर्जन टीमों ने विभिन्न स्थानों पर आई खराबियां दूर कीं। बिजली फाल्ट सुबह नौ बजे तक ठीक कर लिए गए, लेकिन कई स्थानों पर हवा के प्रभाव से तार टकराने से ट्रिपिंग की समस्या दोपहर तक बनी रही।  

 
फसलों को नुकसान की नहीं कोई आशंका
सोमवार सुबह 7.6 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। इससे फसलों को कोई नुकसान नहीं होने वाला क्योंकि गेहूं की कटाई लगभग पूरी हो जाने से खेत खाली हो गए हैं। ओलों का आकार इतना बड़ा नहीं था कि अन्य फसलों को कोई नुकसान पहुंचे। इसके विपरीत गन्ना समेत दलहनी और लतावर्गीय सब्जियों में शुमार तोरई, लौकी, कद्दू, करेला, परवल आदि सब्जियों के लिए बारिश लाभप्रद साबित होगी। 
सुरेंद्र सिंह यादव, मौसम विश्लेषक, गन्ना शोध परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed