{"_id":"592db5e64f1c1bed1abdb954","slug":"teens-reaching-co-office-with-lover","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के साथ सीओ कार्यालय पहुंची किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के साथ सीओ कार्यालय पहुंची किशोरी
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Tue, 30 May 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
जनपद जौनपुर के थाना मुगरा बादशीपुर के एक गांव निवासी महिला ने छह मई को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका परिवार हरियाणा के गुड़गांव में रहकर नौकरी करता था। उसके घर के पास ही पुवायां के गांव सुनारा खुर्द का शिवम भी रहता था। इस दौरान उसके परिवार की शिवम से जान पहचान हो गई। शिवम का उसके घर आना जाना भी हो गया। 31 मार्च को शिवम उसके परिवार को बहाने से अपने घर सुनारा ले आया। रात में शिवम उसके भाई अरविंद कुमार और मामा लालता प्रसाद ने उसकी 16 वर्ष की पुत्री को गायब कर दिया। सुबह पता चलने पर उसे जानकारी हुई तो जातिसूचक गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया गया।
महिला की तहरीर पर पुलिस ने शिवम, अरविंद और लालताप्रसाद के खिलाफ अपहरण, पाक्सो, एससी/एसटी एक्ट सहित तमाम धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। मंगलवार को लड़की प्रेमी के साथ सीओ सुमित शुक्ला से मिली और बताया कि वह अपनी मर्जी से शिवम के साथ गई थी और दोनों ने पीलीभीत में कोर्ट मैरिज कर ली है। सीओ ने दोनों को पुलिस को सौंप दिया। सीओ ने लड़की का मेडिकल कराकर कोर्ट में पेश किए जाने के निर्देश दिए हैं।