फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Teen 's death

किशोर की मौत

Mon, 27 Jun 2016 09:16 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Mon, 27 Jun 2016 09:16 PM IST
विज्ञापन
Teen 's death
किशोर की मौत
थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव मथाना में रविवार को एक किशोर की तालाब में डूबकर मौत हो गई। मृतक के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह डूबने से होना बताई गई है। गांव मथाना निवासी मनिवास के मुताबिक उनका  13 वर्षीय बेटा रविवार की दोपहर करीब दो बजे घर से खेत पर जाने के लिए निकला था। जब वह काफी देर तक वापस नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। गांव से खेत के जाने वाले रास्ते में तालाब पड़ता है, यहां पर गांव का एक व्यक्ति तालाब की खुदाई करवा रहा है। जिससे तलाब में गहरी खाई हो गई है। शंका होने पर तालाब में देवेंद्र की तलाश शुरू की गई। रात करीब आठ बजे देवेंद्र का शव तालाब में मिला। रामनिवास का आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति ने पुरानी रंजिश में उसके बेटे की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


शव मिलने के बाद घर मेें मचा कोहराम 
देवेंद्र रामनिवास का सबसे छोटा बेटा था। इसी वजह से वह परिवार में सबका लाडला था। उसका शव मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। मां कृष्णा देवी बेटे का शव देखकर बेसुध हो गईं हैं। भाई पुष्पेंद्र, बहन शारदा, पिंकी, संगीता और देवकी का रो-रोेकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - प्रवेश सिंह, एसओ मदनापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed