{"_id":"5e71152c8ebc3ea4f0191efb","slug":"tean-shahjahanpur-news-bly399893059","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में अवैध रूप से सामान बेचने वालों पर रोक, होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों में अवैध रूप से सामान बेचने वालों पर रोक, होगी कार्रवाई
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोक के बाद भी ट्रेनों में अवैध रूप से खाने-पीने का सामान बेचने वालों पर लगाम लगाने के लिए मंगलवार को जीआरपी ने वेंडिंग ठेकेदारों के साथ मीटिंग कर निर्देशित किया है। ठेकेदारों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी अनाधिकृत वेंडर ट्रेनों में सामान बेचते पाया गया तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
जीआरपी प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि ट्रेनों में खाने- पीने का सामान बेचने पर रोक है, इसके बाद भी कुछ वेंडर ऐसा करते हैं। जिनको रोकने के लिए मंगलवार को मीटिंग बुुलाई गई, जिसमें ठेकेदारों को बिना पुलिस वेरीफिकेशन के कोई भी वेंडर न लगाने और ट्रेन में चढ़कर सामान बेचने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। संवाद