फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   teacher removed in farjiwada

फर्जी टीईटी से नौकरी पाने वाला शिक्षक बर्खास्त

Thu, 21 Apr 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Thu, 21 Apr 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
teacher removed in farjiwada
फर्जी टीईटी
बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी टीईटी वाले प्रमाण पत्र से नौकरी पाने वाले एक शिक्षक को बर्खास्त कर दिया गया है। उनके खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट भी दर्ज करने के आदेश दिए जा चुके हैं। 
विज्ञापन

जिले के विकास खंड कलान में फर्जी टीईटी प्रमाण पत्र लगाकर एक व्यक्ति ने नौकरी हासिल कर ली। वर्ष 2014 में नौकरी पाने वाले अभ्यर्थियों के जब शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराया गया तो प्रत्यक्ष कुमार नामक शिक्षक का वर्ष 2013 का शामिल किया गया टीईटी प्रमाण पत्र जांचोपरांत फर्जी पाया गया। यह फर्जीवाड़ा वित्त एवं लेेखाधिकारी ने शंका के आधार पर पकड़ा था और उन्हीं ने प्रमाण पत्र का सत्यापन कराया था। इसके बाद प्रत्यक्ष कुमार ने वर्ष 2011 का प्रमाण पत्र होने की बात कही तो उसका भी सत्यापन कराया गया। सत्यापन में यह प्रमाण पत्र भी फर्जी पाया गया।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा इतने बड़े पैमाने पर हुईं नियुक्तियों में इस प्रकार के फर्जीवाड़े की उम्मीद पहले से ही थी। अगर अन्य नवनियुक्त शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों की जांच कराई जाए तो बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा सामने आ सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए राकेश कुमार ने बताया कि प्राथमिक स्कूल बजीदापुर, कलान में नियुक्त शिक्षक का टीईटी प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने के बाद उन्होंने  उसे बर्खास्त कर दिया और संबंधित खंड शिक्षाधिकारी को फर्जीवाड़ा से नौकरी हासिल करने वाले प्रत्यक्ष कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराने के भी निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed