फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Teacher Biio against lawmaker said Tahrir

शिक्षक विधायक के खिलाफ बीईओ ने दी तहरीर

Tue, 28 Apr 2015 11:31 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 28 Apr 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों का प्रमोशन कराने के दौरान डायट में खंड शिक्षा अधिकारी के साथ हुई मारपीट के मामले में शिक्षक विधायक संजय मिश्रा के खिलाफ कांट थाना में तहरीर दी गई है। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सुरेश पाल ने शिक्षक विधायक और उनके 10-15 साथियों पर डायट में पहुंचकर गाली-गलौज करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बीईओ पाल ने तहरीर में कहा कि वह साढ़े चार बजे के करीब डायट में काउंसिलिंग कर रहे थे। इसी दौरान शिक्षक विधायक अपने 10-15 साथियों के साथ पहुंचे। कहा कि उन लोगों ने उन्हें पहले तो गालीगलौज की, फिर थप्पड़ भी मारे। कहा कि इस मामले की जानकारी बीएसए को भी दी जा चुकी है। कहा कि वह मानसिक रूप से व्यथित हैं। पाल ने यह भी कहा कि यदि उनके साथ कोई अनहोनी होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी शिक्षक विधायक की होगी।
विज्ञापन

इस बाबत कांट थाना में शाम करीब चार बजे तहरीर दी गई है। पुलिस हाई प्रोफाइल मामले में बगैर जांच के कोई भी कार्रवाई करने से बच रही है। इसी वजह से समाचार भेजे जाने तक कोई भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। रिपोर्ट दर्ज न होने से अन्य खंड शिक्षा अधिकारियों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन



‘खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक विधायक के खिलाफ मारपीट और गालीगलौज करने की तहरीर दी है। इस मामले में जांच की जा रही है। इसके बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।’

- नकदू यादव, थाना इंस्पेक्टर, कांट


‘खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश पाल राजनीति से प्रेरित होकर झूठे आरोप लगा रहे हैं। उनके आरोप निराधार और फर्जी हैं। बेसिक शिक्षा के रौसरकोठी और रौसर विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई। वहां पर धनउगाही की जा रही है। इसका विरोध करने की वजह से मुझे फंसाया जा रहा है।’
- संजय मिश्रा, शिक्षक विधायक


‘खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश पाल द्वारा तहरीर देने की जानकारी नहीं मिली है। उनसे बात करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो सका।’
- राजेश वर्मा, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed