{"_id":"3ccf1190b4072cb5be752ce02fada1cc","slug":"teach-students-to-write-research-papers-tricks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को सिखाए शोधपत्र लिखने के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों को सिखाए शोधपत्र लिखने के गुर
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 13 Jan 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएस कॉलेज के वाणिज्य संकाय की ओर से हुई एक दिवसीय कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को शोधपत्र लिखने के गुर सिखाए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रॉयल यूनिवर्सिटी ऑफ भूटान के प्रोफेसर शाद अहमद खान ने विद्यार्थियों को उपयोगी जानकारी दी।
स्वामी शुकदेवानंद सभागार में हुई ‘शोध पत्र की तैयारी’ नामक एक दिवसीय कार्यशाला में प्रो. खान ने कहा कि श्रेष्ठ शोधपत्र तैयार करते समय शोधपत्र वाचन एवं प्रस्तुतिकरण, कौशल के साथ समय प्रबंधन एवं श्रोता की अभिरुचि का ध्यान भी विशेष तौर पर रखना चाहिए। विशिष्ट अतिथि के रूप में अलीगढ़ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर सईम अब्बास ने भी शोधार्थियों को उपयोगी जानकारी दी। विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराग अग्रवाल के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में डॉ. राजीव अग्रवाल ने रोड मैप फॉर आर्टिकल राइटिंग नामक पेपर के माध्यम से छात्र-छात्राओं को बताया कि शोधपत्र की संरचना किस प्रकार की जाती है। डॉ. अभिजीत मिश्र ने शोध पत्र के विषय में महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
इस अवसर पर मुमुक्षु शिक्षा संकुल के अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने अतिथियों को स्मृति चिह्न और बुके देकर सम्मानित किया। प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्र की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला का संचालन डॉ. इंद्रप्रीत कौर और अपूर्वा शर्मा ने किया। आयोजन में डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. दीपक मिश्र, डॉ. केके वर्मा, डॉ. विजय तिवारी, डॉ. गौरव सक्सेना, डॉ. संतोष सिंह, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. प्रभात शुक्ल, डॉ. एमके वर्मा, डॉ. नमिता, डॉ. पूजा वाजपेई, बरखा सक्सेना, डॉ. गीतांजलि, डॉ. अमिता रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।