फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tax facility

अब घर बैठे जमा करें हाउस और वाटर टैक्स

Tue, 14 Jul 2020 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 02:01 AM IST
विज्ञापन
Tax facility
शाहजहांपुर। अब हाउस और वाटर टैक्स जमा करने के लिए किसी को नगर निगम कार्यालय नहीं जाना होगा। घर बैठे ही ऑनलाइन प्रक्रिया से पेमेंट कर टैक्स जमा किया जा सकेगा। इसके साथ पानी का कनेक्शन और लाइसेंस के लिए भी आवेदन किया जा सकेगा। यह सब नगर निगम के ई-नगर सेवा पोर्टल से संभव होगा, जिसकी शुरूआत नगर निगम की ओर से कर दी गई है। कुछ अपडेट्स के बाद यह प्रक्रिया पूरी से लागू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

महानगर क्षेत्र में रहने वाले लोगों को हाउस व वाटर टैक्स जमा करने के लिए हर महीने नगर निगम कार्यालय जाना पड़ता है। इसके साथ ही जमीन-जायदाद के लिए लिए दाखिल-खारिज, पानी का कनेक्शन लेने और दुकान आदि का लाइसेंस बनवाने के लिए चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन अब यह सब घर बैठे ही किया जा सकेगा। इसके लिए बस आपको नगर निगम शाहजहांपुर की वेबसाइट पर ई-नगर सेवा के लिंक पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद पूरा पोर्टल खुलकर आपके सामने आ जाएगा। इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद निगम से संबंधित सेवा का लाभ लेने के लिए आवेदन किया जा सकेेगा। अगर आवेदक को हाउस व वाटर टैक्स जमा करना है, तो लिंक पर जाकर अपनी डिटेल भरेंगे। जिसके बाद पेमेंट का ऑप्शन सामने आएगा। जिस पर बिल का शुल्क भरकर एटीएम कार्ड या ई-बैंकिंग के माध्यम से जमा किया जा सकेगा। इसी तरह से पानी का कनेक्शन लेने के लिए आवेदन को लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई जानकारी को भरना होगा और संबंधित कागजात अपलोड करेंगे। जिसके बाद सबमिट कर देंगे। इस तरह से कोई भी घर बैठे नगर निगम की सेवाओं का लाभ उठा सकेगा।
विज्ञापन

ऑनलाइन ही जारी होगा ऑर्डर
नगर निगम की सुविधाओं का लाभ लेने के लिए ई-नगर सेवा पोर्टल पर आवेदन करने के बाद सत्यापित अधिकारी के द्वारा सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद संबंधित कर्मचारी को जांच करके अपनी रिपोर्ट लगानी होगी। जिसको अनुमोदन अधिकारी के पोर्टल पर भेजा जाएगा। आवेदन पूरी से सही होने पर अनुमोदन होने के बाद ऑनलाइन ऑर्डर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसुविधा केंद्र से करवा सकेंगे आवेदन
ई-नगर सेवा पोर्टल के माध्यम से नगर निगम की सुविधाओं का लाभ लेने के लिए किसी भी जनसेवा केंद्र पर जाकर आवेदन किया जा सकेगा। इसके लिए निर्धारित फीस देनी होगी। इसके साथ ही आवेदक द्वारा अपने मोबाइल व कंप्यूटर से भी घर बैठे आवेदन किया जा सकता है।

जनता को किसी तरह की परेशानी न हो इसके के लिए नगर निगम की आर से ई-नगर सेवा पोर्टल शुरू करने का निर्णय लिया गया है। यह पोर्टल तैयार कराया जा चुका है, कुछ अपडेट्स के बाद पूरी से क्रियाशील हो जाएगा। अभी हाउस और वाटर टैक्स को जमा किया जा सकता है। - आशुतोष कुमार दुबे, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed