{"_id":"603b8207ec91fd3fc955a9c9","slug":"tantrik-killed-women-from-hot-iron-rod-for-run-away-bhoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांत्रिक ने भूत भगाने के फेर में महिला को गरम चिमटे से दागकर मार डाला, एक अन्य को भी चुड़ैल बताकर छुरी से दागा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तांत्रिक ने भूत भगाने के फेर में महिला को गरम चिमटे से दागकर मार डाला, एक अन्य को भी चुड़ैल बताकर छुरी से दागा था
Sun, 28 Feb 2021 05:18 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 28 Feb 2021 05:18 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर के पुवायां में अपने को तांत्रिक बताने वाले दुर्वेश नाम के व्यक्ति ने परिवार की ही एक महिला को भूत भगाने के फेर में गरम चिमटे से दाग दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
गांव कहमरा निवासी सर्वेश कुमार का भाई दुर्वेश खुद को तांत्रिक बताता है। वह आठ दिन पहले हरदोई से तंत्र विद्या सीख कर आया था और घर की महिलाओं पर भूत प्रेत का साया बताकर हटा देने का दावा करते हुए एक हफ्ते से तंत्र क्रिया कर रहा था। शनिवार रात दुर्वेश ने अपने भाई सर्वेश की पत्नी 32 वर्षीय शारदा देवी पर भूत का साया बताते हुए गरम चिमटे से दाग दिया। इससे शारदा देवी की मौत हो गई।
एक और भाभी कुंता देवी पर चुड़ैल बताकर उसे भी गरम छुरी से दागा है। कुंता देवी को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। वहीं शारदा देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सर्वेश और उसके पिता बटेश्वर को पुलिस ने पकड़ लिया है। दुर्वेश फरार हो गया है।