{"_id":"5818c9994f1c1bc132436489","slug":"talented-students-mp-krishna-raj-honored","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी विद्यार्थियों को सांसद कृष्णाराज ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी विद्यार्थियों को सांसद कृष्णाराज ने किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
Updated Tue, 01 Nov 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
समारोह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओमर ऊमर वैश्य समिति का दिवाली मेला समारोह
सास-बहू समेत बुजुर्ग दादियोें को भी दिए प्रशस्ति पत्र
ओमर ऊमर वैश्य क्षेत्रीय समिति एवं ओमर वैश्य महिला समिति के संयुक्त तत्वाधान में कटिया टोला के धर्मशाला मैदान पर दिवाली मेला समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सांसद कृष्णा राज ने विभिन्न परीक्षाएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने वाले मेधावी विद्यार्थियों समेत परिवारों का बेहतर तरीके से प्रबंधन करने वाली सास- बहुओं और बुजुर्ग दादियों को सम्मानित किया।
इससे पूर्व, संस्था के राष्ट्रीय आंचलिक मंत्री महिलाओं को दिए जाने वाले सम्मान का औचित्य स्पष्ट करते हुए बताया कि जिन परिवारों की तीन पीढ़ियां चौका- चूल्हा साझा करके एक साथ गुजर- बसर कर रहे हैं, ऐसे 20 परिवारों की महिलाओं का संयुक्त परिवार मातृ शक्ति सम्मान के लिए चयन किया गया है। इस कड़ी मेें दादी का ओहदा हासिल कर चुकीं राजेश्वरी देवी, मुन्नी देवी, मिथिलेश कुमारी, राम कुमारी, शांति देवी, शन्नो देवी, उर्मिला देवी, सत्य शीला और सरला गुप्ता को सांसद ने शाल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र देकर उनकी सराहना की।
इसी कड़ी में सांसद ने मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए आदि प्रोफेशनल कोर्स सहित हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट की परीक्षाओं में प्रथम श्रेणी लाने वाले सजातीय विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व, बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और महिला समिति की संयोजक रोशनी गुप्ता ने सरप्राइज गेम आयोजित कर विजेता महिलाओं को पुरस्कार वितरित कराए।
विज्ञापन
इस अवसर पर सांसद कृष्णाराज ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से सजातीय बंधु- बांधवों से परिचय होने के साथ सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलता है। महिला समिति की अध्यक्ष मंजू गुप्ता, रम्मन गुप्ता, क्षेत्रीय समिति के अध्यक्ष विश्वनाथ, पूर्व चेयरमैन सरोज गुप्ता, पुवायां के पूर्व चेयरमैन डॉ. सुधीर गुप्ता, बाथम वैश्य समाज के प्रतिनिधि सचिन बाथम, कार्यक्रम संयोजक डॉ. देशबंधु गुप्ता आदि ने विचार व्यक्त किए।
रोशनी गुप्ता और तनीषा ओमर के संचालन में हुए कार्यक्रम की व्यवस्था में अंजलि गुप्ता, मीरा गुप्ता, साधना, अमिता, राधा, रेनू, बरखा, आनंद गुप्ता, विमलेश चंद्र, राकेश कुमार, राकेश कुमार, राज नारायण्ण, राम मोहन, प्रदीप गुप्ताडॉ. गिरीश चंद्र, डॉ. रमाकांत, डॉ. पीके गुप्ता, महेश गुप्ता आदि का सहयोग रहा। विश्वनाथ ओमर और मंजू गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।