{"_id":"57e95ffc4f1c1b0b70573d80","slug":"take-the-necessary-work-before-noon-dealt","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहर से पहले निपटा लें जरूरी काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहर से पहले निपटा लें जरूरी काम
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां।
Updated Mon, 26 Sep 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
राहुल का श्ााो
- फोटो : अमर उजाला
- राहुल गांधी का काफिला करीब दो बजे आने पर रोका जा सकता है आवागमन
मंगलवार को यदि आपको पुवायां मोहम्मदी मार्ग, पुवायां में शाहजहांपुर रोड से इंटर कालेज मैदान और पुवायां से निगाही मार्ग के बीच में कोई काम है तो उचित होगा कि उसे दोपहर से पहले ही निपटा लें।
राहुल गांधी का काफिला दोपहर दो बजे के बाद जिले की सीमा में प्रवेश करने की संभावना है। राहुल गांधी मोहम्मदी से पुवायां पहुंचेंगे। उनकी सुरक्षा के लिए मोहम्मदी रोड के सभी चौराहे, तिराहे और मोड़ पर पुलिस तैनात की जाएगी। काफिला निकलने के दौरान आवागमन कुछ देर के लिए रोका जा सकता है, इससे आप रास्ते में फंस भी सकते हैं।
पुवायां में राहुल की खाट सभा के दौरान राजीव चौक से बैंक ऑफ बड़ौदा चौराहे तक आवागमन बंद रहेगा, इस मार्ग पर केवल पैदल ही जाया जा सकेगा। खुटार की ओर से आने वाले वाहन डाक बंगला रोड से बंडा मार्ग होते हुए राजीच चौक पहुंचेंगे और शाहजहांपुर निगोही से खुटार जाने वाले वाले वाहन राजीव चौक से डाक बंगला रोड होते हुए खुटार निकलेंगे। खाट सभा के बाद राहुल गांधी के निगोही जाते समय पुवायां निगोही मार्ग पर भी कड़ी सुरक्षा रहेगी। वह कुछ देर गांव नवाबपुर गंगा में भी लोगों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
सेठा के मोढ़े आए नजर
पुवायां। एक समय था सेंठा से बने मोढ़े और स्टूल की बड़ी कदर थी। यह बिकते भी काफी महंगे थे, लेकिन फाइबर की कुर्सी, स्टूल आदि आने के बाद सेठा के मोढ़े बिकने बंद हो गए। अब राहुल गांधी की सभा में खाट के साथ ही मोढ़े भी नजर आ रहे हैं।
पुवायां में होगी 21वीं खाट सभा
देवरिया से शुरू हुई राहुल गांधी की 27 साल यूपी बेहाल के नारे के साथ शुरू हुई किसान यात्रा के तहत पुवायां में 21वीं खाट सभा होगी। पहले पुवायां की खाटसभा का नंबर 19वां था, लेकिन खीरी में दो खाटसभा बढ़ जाने से पुवायां की सभा का नंबर 21 हो गया है। सभा के लिए खाट और मोढ़े सप्लाई करने का ठेका दिल्ली के ठेकेदार के पास है। खाट और मोढ़े संभल से सभा स्थलों पर भेजे जा रहे हैं।
सभा के लिए आई खाट में कई खाटें तो बेहद कमजोर हैं। एक वाहन में आईं सभी खाटें टूटी निकलीं। कारीगर मौके पर ही खाटों को सही कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता भी टूटी खाट कारीगरों के हवाले कर सही कराने के काम में जुटे हुए हैं।
यात्रियों को होगी समस्या, ठेले-खोमचे भी हटेंगे
पुवायां के राजीव चौक पर पूरे दिन डग्गामार वाहन चालक अपने वाहन रोड पर ही खड़े कर सवारियां बिठाते हैं, इसके अलावा राजीव चौक के आसपास शाहजहांपुर खुटार रोड पर ठेले खोमचे वाले फुटपाथ कब्जाए रहते हैं। निगोही रोड पर भी सब्जी, फल आदि के ठेले, फड़ लगाकर फुटपाथ पर कब्जा कर लिया जाता है, लेकिन मंगलवार को राहुल गांधी के पुवायां से जाने तक ऐसा नहीं हो सकेगा। ठेले, खोमचे वालों को पुलिस ने सख्त चेतावनी दे दी है कि वह अपने ठेले दूसरे स्थानों पर ले जाएं। इसके अलावा शाहजहांपुर, खुटार, निगोही जाने वाले यात्रियों को नगर के बाहर से वाहन पकड़ने होंगे।
युवक कांग्रेस ने निकाली बाइक रैली
राहुल गांधी की खाट सभा की सफलता के लिए युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नगर में रैली निकाली। खुटार रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय से युवक कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अमित सिंह और लोकसभा प्रभारी रोहित सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में हृदयेश पांडे, रवि शुक्ला, विपुल शर्मा, अरूण मिश्रा, विजय गिरि, पप्पू सिंह, जसविंदर, राजेंद्र, अतुल शर्मा, प्रेमचंद्र, दिवाकर पांडे, सुखबीर सिंह, सुधीर यादव, रितेश कुमार आदि मौजूद रहे।