फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Swami Vivekananda's life is an inspiration

प्रेरणास्रोत है स्वामी विवेकानंद का जीवन

Wed, 13 Jan 2016 12:02 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 13 Jan 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Swami Vivekananda's life is an inspiration
स्वामी विवेकानंद की जयंती श्रद्धा और हर्षोल्लास से मनाई गई। शिक्षण संस्थाओं में गोष्ठी के माध्यम से बच्चों को विवेकानंद के व्यक्तित्व और कृतित्व से अवगत कराया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपने कार्यक्रम में नवनिर्वाचित युवा जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव को सम्मानित किया।
विज्ञापन

खिरनीबाग धर्मशाला में अभाविप के कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष यादव ने कहा कि देश का युवा पश्चिमी संस्कृति की ओर भाग रहा है। जबकि विदेश के लोग भारतीय संस्कृति की ओर आकर्षित हो रहे है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं को जीवन में उतारें। इस अवसर पर आदर्श विकलांग सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष नीरज वाजपेयी, अभाविप के पूर्व प्रदेश मंत्री आशीष शुक्ला, प्रदेश सह मंत्री सौरभ सोमवंशी आदि ने भी विचार व्यक्त किए। मयंक द्विवेदी ने आभार व्यक्त किया। इसमें गौरव मिश्रा, पवन मिश्रा, अमन रावत, अरविंद शुक्ला, प्रखर अवस्थी, विवेक भारती, सूर्य प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सरस्वती शिशु मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई। इस अवसर पर प्रदीप, रामशंकर मिश्र, शिवानी मिश्रा, अनिल द्विवेदी, प्रद्युम्न दीक्षित, बेटा लाल, पूनम कटियार, शिखा, प्रदीप शुक्ला, रवेंद्र पाल चौहान, अनोज त्रिपाठी, मधु, आरती आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। राजकीय इंटर कालेज में खंड शिक्षा अधिकारी संजय शुक्ला के साथ छात्र सभा के सुबोध प्रताप सिंह, भरत श्रीवास्तव, शारिक खान, सत्यम शुक्ला, राहुल मिश्रा, रोहित सिंह, अमित सिंह, सूर्यभूषण सिंह, सत्येंद्र पटेल, सत्यम दीक्षित आदि ने पौध रोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विष्णु बाल विद्या मंदिर में विवेकानंद की जयंती मनाई गई। इस मौके पर निबंध प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें ऋषितोष ने प्रथम, उमंग ने द्वितीय और ऋतिक ने तृतीय स्थान पाया। प्रश्नोत्तरी में आशी ने बाजी मारी। चित्रांश महासभा के अध्यक्ष टीएन श्रीवास्तव, चंद्रिका प्रसाद श्रीवास्तव, राम सरन श्रीवास्तव, गोपाल सक्सेना, अजय श्रीवास्तव, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, मिथिलेश नंदिनी आदि ने विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया।

उद्गीथ सेवा समिति की ओर से पीसीएम स्टडी प्वाइंट पर विवेकानंद जयंती पर निबंध प्रतियोगिता और गोष्ठी हुई। प्रतियोगिता में अर्पित गुप्ता ने प्रथम, अभिजीत यादव ने द्वितीय और अभिनय कुमार ने तृतीय अनिकेत ने चतुर्थ स्थान पाया। गोष्ठी में मुख्य अतिथि सूरज तिवारी, सचिव रामबरन सिंह, ओबेश मिश्रा, अशोक कुमार, अमित यादव, चंद्र बरन सिंह, प्रेम सिंह, अर्जुन तिवारी, विपिन आदि ने विचार व्यक्त किए। ह्यूमन विद्यार्थी समिति ने विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आकाश मिश्रा, त्रिवेंद्र सिंह, अरविंद, अजय, बाजिद अली, ललित सिंह, विवेक भारतीय, अनुभव कुमार, राघव त्रिवेदी आदि ने विवेकानंद के जीवन प्रकाश डाला। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की गोष्ठी में मुख्यवक्ता जलालाबाद के पूर्व चेयरमैन कमला निवास शास्त्री ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अनुकरणीय बताया। इस अवसर पर राजीव सक्सेना, जेडी सक्सेना, अतुल सक्सेना, प्रशांत सक्सेना, विवेक श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष सरोज श्रीवास्तव, अमित भटनागर, मंजुला बाथम आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed