{"_id":"622130881df4e65b7f5f632c","slug":"swami-chinmayanand-retired-from-political-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर : पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने राजनीतिक जीवन से लिया संन्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर : पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने राजनीतिक जीवन से लिया संन्यास
Fri, 04 Mar 2022 03:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 04 Mar 2022 03:04 AM IST
सार
उन्होंने कहा कि आरएसएस के निर्णय के अनुसार 75 वर्ष के व्यक्ति को राजनीतिक जीवन से संन्यास ले लेना चाहिए। मेरी जिंदगी का वह क्षण आ गया।
विज्ञापन
स्वामी चिन्मयानंद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने बृहस्पतिवार को मुमुक्षु आश्रम में रामकथा के मौके पर राजनीतिक जीवन से संन्यास लेने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आरएसएस के निर्णय के अनुसार 75 वर्ष के व्यक्ति को राजनीतिक जीवन से संन्यास ले लेना चाहिए। मेरी जिंदगी का वह क्षण आ गया। अब उन्हें राजनीतिक दल और राजनीतिक पद से कोई सरोकार नहीं रहेगा। इस बात की पुष्टि करते हुए एसएस कालेज के प्राचार्य डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि स्वामी चिन्मयानंद ने यह घोषणा की है।
विज्ञापन